खाना खजाना

 

1 खाना खजाना

सफेद मसालेदार चने


मिक्स वेजीटेबल्स


मटर पनीर


चिली पनीर


गोभी 

पालक पनीर


राजमा

धनिया आलू


मशरूम मटर


कॉर्न पालक


कढ़ी:यह हमने आज ही बनाई है,जिसकी यह फोटो हैः













इनमें से मैं गूगल से कढ़ी की रैसिपी आप सबके साथ शेयर कर रही हूं।हम इसी विधि से कढ़ी बनाते हैं।

सामग्री

लगभग 5 लोगों के लिएः

2 लीटर लस्सी

1 कप बेसन

3 पतले लंबे कटे हुए प्याज़

12-15 करी पत्

1 चम्मच हल्दी पाउडर

1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर

4 साबुत लाल मिर्च

2 चम्मच दरदरा पिसा सूखा धनिया

2 चम्मच कसूरी मेथी

2 इंच का टुकड़ा अदरक

1 चम्मच / स्वादानुसार नमक

1 कप सरसों का तेल

1 लीटर पानी

आवश्यकतानुसार कटा हुआ हरा धनिया सजाने के लिए।

विधि:


सबसे पहले पकौड़े बनाने के लिए एक बर्तन में बेसन,नमक,कटा हुआ 1 प्याज़, 2 चम्मच लस्सी और हरा धनिया डालकर मिला लें। थोड़ा थोड़ा पानी डालकर घोल तैयार कर लें। इसे ढककर 30 मिनट के लिए रख दें।

अब हरी मिर्च और अदरक का पेस्ट बना लें।

एक बर्तन में लस्सी, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, नमक, हरी मिर्च और अदरक का पेस्ट, बेसन और पानी मिला लें।

अब तेल को तब तक गर्म करें जब तक इस में से झाग उठनी बन्द न हो जाये। अब जो घोल पकौड़े का तैयार किया था उससे छोटे छोटे पकोड़े तल लें।

अब इसी तेल में कढ़ी का तड़का लगा लें। अगर तेल ज्यादा लगे तो थोड़ा तेल निकाल लें। तड़के के लि सूखा धनिया,साबुत लाल मिर्च, करी पत्ते डाल कर भून लें।1 खाना खजाना

अब इसमें जो कढ़ी का घोल तैयार किया था डालें और एक उबाल आने तक बार बार हिलाते रहें, उबाल आने के बाद गैस को कम कर दें और इसे 2 घंटे के लिए पकने दें। दो घंटे बाद इसमें पकोड़े भी डाल दें और 5 मिनट और पकने दें।

अब कसूरी मेथी डालें और गैस बंद कर दें। हरे धनिया डालकर परोसें। साथ में जीरा चावल भी परोसें।

मेहमानों को अपने हाथों से खाना बनाकर खिलाने का मजा ही कुछ और है।जब वे प्रेमपूर्वक हमारे बनाए खाने की तारीफ करके अपने घर हमें आमंत्रित करते हैं तो आपसी सौहार्द भी बढ़ता है और उनके द्वारा बनाए स्वादिष्ट व्यंजन भी खाने को मिल जाते हैं।

1 खाना खजाना

अतिथि सत्कार हमारी भारतीय संस्कृति की उत्तम विशेषता है,इसे बनाए रखने के लिए एक दूसरे को खाने पर कभी कभी अवश्य आमंत्रित करना चाहिए।



Comments

Popular posts from this blog

तंदूरी राेटी

मसाला पनीर रेसिपी

साबूदाना की रसीली खिचड़ी व क्रिस्पी परांठा