मसाला भात
मसाला भात का एकदम नया और आसान तरीका 😋
सामग्री
👉 बासमती चावल - 1 कप
👉 प्याज - 1 (कटा हुआ)
👉 टमाटर - 1 (कटा हुआ)
👉 आलू - 1 (कटा हुआ)
👉 गाजर - 1 (कटी हुई)
👉 हरी मटर - 1/2 कप
👉 फ्रेंच बीन्स - 1/4 कप
👉 हरी मिर्च - 2 (कटी हुई)
👉 धनिया पत्ती - 1/4 कप (कटी हुई)
👉 हल्दी पाउडर - 1/2 छोटा चम्मच
👉 लाल मिर्च पाउडर- 1 छोटा चम्मच
👉 गरम मसाला - 1 छोटा चम्मच
👉 चम्मच जीरा - 1 छोटा
👉 तेजपत्ता- 1
👉 लौंग - 1-2
👉 दालचीनी टुकड़ा - 1
👉 राई - 1/2 छोटा चम्मच
👉 तेल/घी - 2-3 चम्मच
👉 नमक - स्वादानुसार
👉 पानी -आवश्यकतानुसार
बनाने की विधि
👉 सबसे पहले चावल को धोकर 15-20 मिनट के लिए भिगो दें एक कड़ाही में तेल/घी गर्म करें और उसमें राई, जीरा, तेजपत्ता, दालचीनी और लौंग डालें इन्हें कुछ सेकंड के लिए भूनें।
👉 अब प्याज और हरी मिर्च डालकर सुनहरा होने तक भूनें। इसके बाद टमाटर डालें और नरम होने तक पकाएं अब इसमें आलू, गाजर, मटर, और बीन्स डालें हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और गरम मसाला डालकर सब्जियों को अच्छे से मिलाएं। इसे 5-7 मिनट तक पकाएं ताकि सब्जियां थोड़ी नरम हो जाएं।
👉 भीगे हुए चावल डालें और सब कुछ अच्छे से मिलाएं अब इसमें 2 कप पानी और स्वादानुसार नमक डालें ढक्कन लगाकर धीमी आंच पर 15-20 मिनट तक पकाएं जब तक चावल और सब्जियां पूरी तरह से पक न जाएं।
👉 गैस बंद करें और 5 मिनट के लिए भात को ढका हुआ ही रहने दें ताकि फ्लेवर अच्छे से मिल जाए अंत में धनिया पत्ती से सजाकर मसाला भात को सर्व करें। इसे पापड़ और दही के साथ परोसा जा सकता है।

Comments
Post a Comment