वेज मंचूरियन

 वेज मंचूरियन रेसिपी 🍜

सामग्री- 

1 कप बारीक कटा हुआ पत्ता गोभी

1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर

1 चम्मच काली मिर्च पाउडर

 2 चम्मच कॉर्न फ्लोर 

1 कप बारीक कटा हुआ फूल गोभी

4 चम्मच मैदा 

नमक- स्वादानुसार

2 चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट

तलने के लिए तेल 

पानी 

मंचूरियन ग्रेवी के लिए - 

सामग्री- 

1 गाजर बारीक कटा हुआ

1 प्याज़ बड़ा कटा हुआ 

1 शिमला बड़े टुकड़ों में कटी हुई  

1 शिमला मिर्च बारीक कटा हुआ

2 हरी मिर्च बारीक कटी हुई

2 चम्मच विगेनर (सिरका)

2 चम्मच सोया सॉस 

नमक- स्वादानुसार

पानी

1 बड़ा चम्मच तेल

विधि - 

पत्ता गोभी और फूल गोभी को एक बड़े बर्तन में मिलायेI इसमें कॉर्न फ्लोर और मैदा डालकर मिक्स करेंI इसमें काली मिर्च, लाल मिर्च, नमक और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर अच्छे से मिक्स करें I थोड़ा सा पानी मिलाएंI इस मिश्रण के छोटे-छोटे बॉल्स बना लेंI  कड़ाही में तेल गर्म करें और बॉल्स को सुनहरा होने तक फ्राई कर ले I 

ग्रेवी बनाने की विधि - 

धीमी आंच पर पैन में 2-3 चम्मच तेल डालकर गर्म करेंI तेल गर्म होने पर अदरक, लहसुन डालकर भूनेंI भूनने के बाद गाजर, प्याज, शिमला मिर्च और हरी मिर्च डालकर अच्छे से भूनें I

 सब्जियां पक जाएं, अब इसमे नमक और 2 चम्मच सोया सॉस और थोड़ा सा मैदा पानी में घोलकर मिक्स करेंI  थोड़ी देर बाद थोड़ा सा पानी और सिरका डालकर पकाएI ग्रेवी के गाढ़े हो जाने पर तैयार मंचूरियन बॉल्स डालें और अच्छे से पकने देI वेज मंचूरियन तैयारI ग्रेवी आप अपने स्वाद के अनुसार पतली या गाढ़ी रख सकते हैंI




Comments

Popular posts from this blog

तंदूरी राेटी

मसाला पनीर रेसिपी

साबूदाना की रसीली खिचड़ी व क्रिस्पी परांठा