कमल ककड़ी की सब्जी
कमल ककड़ी की सब्जी:
सामग्री :
कमल ककड़ी 500 ग्राम
1 चम्मच धनिया पाउडर
1 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
1/2छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1 बड़ा चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
1 छोटा चम्मच जीरा
स्वादानुसार नमक
डेढ़ चम्मच लहसुन अदरक और हरी मिर्च का पेस्ट
3 बड़े चम्मच मस्टर्ड ऑयल
2बड़े साइज के प्याज
2 तेजपात
एक साबुत लाल मिर्च
2 मीडियम साइज के टमाटर
1छोटा चम्मच कसूरी मेथी
1 छोटा चम्मच गरम मसाला
हरी धनिया गार्निश के लिए
विधि:
कमल ककड़ी को अच्छे से वॉश कर लें उसके बाद इन्हें छील लें और उसके बाद इन्हें अच्छे से वॉश करें। इन्हें पानी से भरे हुए बाउल के अंदर ऐड कर लें और इन्हें 5 से 10 मिनट के लिए यूं ही पानी में छोड़ दें।अब हम इन्हें राउंडल्स या ओवल शेप कट कर लें। एक बार फिर अच्छे से वाश कर लें एक बाउल के अंदर एक बड़ा चम्मच धनिया पाउडर , हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर अच्छे कलर के लिए कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर ऐड करें | अच्छे फ्लेवर के लिए जीरा पाउडर ऐड करें, स्वाद के अनुसार नमक ऐड करे , थोड़ा सा पानी ऐड करें और इसका पेस्ट बना लें । अब इसके अंदर डेढ़ चम्मच के करीब लहसुन अदरक और हरी मिर्च का पेस्ट ऐड करें, थोड़े से पानी के साथ इसे भी मसाले के अंदर मिक्स कर लें ।
एक प्रेशर कुकर लें और इसके अंदर दो से तीन बड़े चम्मच के करीब मस्टर्ड ऑयल ऐड करें , दो बड़े साइज के बारीक कटे हुए प्याज ऐड करे और इसे गोल्डन होने तक फ्राई कर लें ।आंच को मीडियम टू हाई रखें अब इसके अंदर दो तेजपात एक साबुत लाल मिर्च ऐड कर लें ।अब इसके अंदर मसालों का पेस्ट ऐड करें , मसालों को तेल अलग होने तक भून लें आंच को मीडियम टू लो रखें ।अब इसके अंदर दो मीडियम साइज के बारीक चॉप किये हुए टमाटर ऐड करें आप इसे ग्राइंड भी कर सकते हो और इसे भी तेल अलग होने तक भूनें जब तक कि टमाटर का कच्चापन न निकल जाए | सब्जी में एक बढ़िया सा फ्लेवर देने के लिए एक छोटा चम्मच कसूरी मेथी ऐड करें |अब इसके अंदर कटे हुए कमल ककडी एड करें , मीडियम टू हाई फ्लेम में भून ले | अब इसके अंदर पानी ऐड कर दें, पानी आप ग्रेवी कितनी चाहते हैं उतना ऐड कीजिएगा ढाई से तीन गिलास गर्म पानी ऐड कीजिएगा | कूकर की सीटी लगाकर पकाए , पहली सीटी हाई फ्लेम पे लगाएं और उसके बाद आंच को मीडियम कर दें उसके बाद छह से सात सीटी आने तक इन्हें कुक करें | लास्ट में 1छोटा चम्मच गरम मसाला ऐड करें और थोड़ी सी हरी धनिया से गार्निश करें।

Comments
Post a Comment