टमाटर का अचार
घर पर बनाएं टमाटर का अचार, चाटते रह जाएंगे उंगलियां
अचार तो आपने काफी प्रकार के खाये होंगे ,लेकिन क्या आपने कभी टमाटर का अचार खाया है? अगर नहीं तो इस डिफरेंट टेस्ट का अचार एक बार जरूर ट्राई करें. यह काफी स्वादिष्ट होता है. साथ ही इसके सेवन से आप खाने का स्वाद भी दोगुना बढ़ा सकते हैं. टमाटर का अचार आप किसी भी सीजन में तैयार कर सकते हैं, क्योंकि टमाटर आपको हर सीजन में आसानी से मिल जाता है.
1 किलो ताजा टमाटर
100 ग्राम इमली
4.5 बड़े चम्मच नमक (75 ग्राम)
1.5 कप वनस्पति तेल (350 मिली)
1.25 चम्मच राई
1 चम्मच मेथी दाना
1 चम्मच जीरा
100 ग्राम कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
तड़का
1 बड़ा चम्मच राई, 1 छोटा चम्मच चना दाल
1 चम्मच साबुत उड़द दाल, 1 चम्मच मेथी दाना
एक या दो मुट्ठी करी पत्ते
1/4 छोटी चम्मच हींग,
6-7 साबुत लाल मिर्च
कटा हुआ अदरक और लहसुन
फ्रेश टमाटर ले यह अचार बनाने के लिए आपको एकदम लाल पके टमाटर लेने हैं टमाटर गले हुए और दाग धब्बे वाले नहीं होने चाहिए छुने में एकदम टाइट हो |
टमाटर का आई पार्ट हटा दें, टमाटर को अच्छे से धोकर सुखा ले |टमाटर को काट ले आप इनके बड़े या फिर छोटे चंक्स कर सकते हैं अल्टीमेटली टमाटर को पकाना ही है |
मसाला तैयार करें- एक पैन के अंदर 1.25 टेबलस्पून राई ले जो ब्राउन वाली छोटी राई आती है इसे लें एक छोटी चम्मच दाना मेथी लें और एक छोटी चम्मच साबुत जीरा ऐड करें हल्की आंच पर इन्हें भून लें हल्का सा कलर चेंज होने तक | इन मसालों को बहुत ज्यादा ड्राई रोस्ट नहीं करना है बस इनकी हल्की सी नमी निकालने तक इन्हें भून लें गैस की आंच को बंद कर दें | इसे एक प्लेट में शिफ्ट करे और ठंडा करके इसे पीस लें |
एक गहरे बर्तन में कटे हुए टमाटर शिफ्ट करें, 100 ग्राम के करीब इमली ऐड करें इमली के अंदर जो भी रेशे और बीज होते है उन्हें निकाल दें और साफ कर ले दो से तीन बड़े चम्मच वेजिटेबल ऑयल ऐड करे ताकि टमाटर नीचे से जले नहीं और इसे ढक कर स्टीम में पकने दें शुरुआत में थोड़ा सा आंच को तेज रखें उसके बाद आंच को कम कर दें और टमाटर का पानी छूटने तक इसे अलट पलट करके चलते रहें 15 से 20 मिनट में टमाटर गल जाते है | अब इसके अंदर लास्ट में नमक ऐड कर लेंग अब गैस की आंच को बंद करें और इसे ठंडा करके पीस लें |
तड़का तैयार करें , डेढ़ बड़े कप के करीब वेजिटेबल ऑयल ले तेल को अच्छे से गर्म करें उसके बाद आंच को कम करके इसके अंदर एक बड़ा चम्मच साबुत लाल वाली राई ऐड कर लें एक छोटी चम्मच साबुत चना दाल , एक छोटी चम्मच साबुत धुली उड़द दाल , आधी छोटी चम्मच मेथी दाना उसके बाद मसालों को क्रैकल होने दें चटकने दें अब इसके अंदर साबुत लहसुन की कलिया ऐड करें 10 से 15 इन्हें भी गुलाबी होने तक पका लें अब इसके अंदर एक बड़ा चम्मच कुटा हुआ अदरक और लहसुन ऐड करें इससे अचार बहुत ज्यादा टेस्टी बनेगा पांच से छह साबुत लाल मिर्च ऐड करें इन मिर्च के बीज निकाल दे ताकि स्पाइसिनेस कम रहे, इसके अंदर एक से दो मुट्ठी करी लीव्स ऐड करें इन्हें भी अच्छे से चटकने दें लास्ट में चौथाई छोटा चम्मच हींग ऐड कर लें और इसे भून लेंआंच को बंद कर दें | अब इस तेल को ठंडा होने दें उसके बाद ही इसे ऐड करें |
टमाटर और इमली के पेस्ट को पीस कर छान ले छानने से टमाटर के छिलके और बीज या फिर इमली के रेशे या फिर छिलके निकल जाते हैं अब यहां पर इसके अंदर आधा कप के करीब कश्मीरी लाल मिर्च ऐड करें इसमें कलरऔर टेस्ट दोनों होता है अब मसाले ऐड कर लें, राई मेथी और जीरा एक बड़ा चम्मच नमक और ऐड कर लें दो बड़े चम्मच के करीब कुटा हुआ लहसुन और अदरक ऐड करें इसे अच्छे से मिक्स कर लें अगर लहसुन आप नहीं खाते तो इस स्टेप को आप स्किप कर दें अब इस टमाटर और इमली के पेस्ट में बघार ऐड कर लें बघार ठंडी करके ही ऐड कीजिएगा इसे ऐड कर देने से टमाटर की सेल्फ लाइफ बढ़ जाएगी साथ ही साथ इसका टेस्ट ऑसम हो जाएगा | यदि आपको अचार के अंदर थोड़ी सी स्वीटनेस पसंद है तो इसके अंदर थोड़ी सी शुगर ऐड कर लें इसी टाइम पे उसके बाद मिक्स करें बेहतर स्वाद के लिए इसे नेक्स्ट डे से सर्व करना शुरू कर दें और अगर आप इसे लंबे टाइम तक स्टोर करके रखना चाह रहे हैं यदि आप ज्यादा क्वांटिटी में अचार बनाते हैं तो इस तैयार अचार को स्टोर करें किसी कांच के सूखे और साफ मर्तबान के अंदर या फिर सिरेमिक जार के अंदर उसके बाद अचार के ऊपर एक सतह तेल की जरूर रखें, दो से तीन दिनों के बाद इस अचार को फ्रिज के अंदर स्टोर करें और 6 महीने तक एंजॉय करें |

Comments
Post a Comment