नीबू के छिलको का आचार या चटनी की तरह उपयोग

 नीबू के छिलको का आचार या चटनी की तरह उपयोग


 घर - घर में नींबू का प्रयोग होता है, कभी शिकंजी में, कभी शरबत में, कभी इंस्टेंट आम पन्ने में, यूं कहें लाल चाय में भी इसका उपयोग खूब होता है।।


कुल मिलाकर अनेक तरह से नींबू उपयोग में लाया जाता है और हम उसके छिलके फेंक भी देते हैं।


आखिर उसका करें क्या?


समय पर यही समझ नहीं आता..!


तो आज हम बात करते हैं, नीबू के छिलकों का अचार या चटनी बनाने की कोशिश..की


सामग्री


नीबू के छिलके लगभग आधा kg


चीनी 200 ग्राम


गर्म मसाला अंदाज से


लाल मिर्च पाउडर अंदाज से


ग्लेशियल एसिटिक एसिड - दो चाय चम्मच


नमक अंदाज से


नींबू के छिलकों को कैंची से या चाकू से काट लें, और थोड़े पानी में डुबोकर चीनी, मसाले और ग्लेशियल एसिटिक एसिड मिला दें। अब इस मिश्रण को एक कांच के जार में भर दें।


10- 15 दिन में ये खाने लायक हो जाएगा।


अगर पानी का उपयोग न करना चाहें, तो चीनी और मसालें डालकर अचार बनाकर उपयोग कर सकते है, फिर उसमें एसिड की जरूरत नहीं हैं।

इस तरह मसाले डालकर रखने से कभी सूखने पर उसकों मिक्सर ग्राइंडर में पीस कर चूर्ण बनाकर यूज कर सकते हैं। मैने इसी तरह चूर्ण तैयार किया हुआ है, जो जी मिचलाने में या हाजमें में, खट्टी डकारें में अक्सर उपयोग में लाया जाता है।




Comments

Popular posts from this blog

तंदूरी राेटी

मसाला पनीर रेसिपी

साबूदाना की रसीली खिचड़ी व क्रिस्पी परांठा