लहसुन का अचार
लहसुन का अचार कैसे बनाया जाता है?
लहसुन का अचार बहुत ही स्वादिष्ट होता हैं और सर्दियो में ज़्यादा खाया जाता हैं।
सामग्री 500 ग्राम लहसुन की कली छिली हुई।
25 ग्राम सौफ पिसी हुई
25 ग्राम राई पिसी हुई।
नमक सादा काला नमक ,1 चम्मच(अपने स्वाद के अनुसार कम जादा भी कर सकते हैं) ।
लाल मिर्च 10 ग्राम
अजवाइन 1 छोटी चम्मच।
1 कप सरसों का तेल।
1 बड़ा चम्मच नीबू का रस।
2 चमच्च पिसी हल्दी।
चुटकी भर हींग।
आधा चम्मच कलर मिर्च।
विधि
एक बर्तन में तेल गर्म करने रख दे,जब तेल गर्म हो जाये तब तेल में हींग और कलर मिर्च मिला दे अब लहसुन और सभी मसाले भी मिला दे ,और अचार को चम्मच की सहायता से मिलाये बाद में अचार के ऊपर से नीबू का रस भी मिलाये अब अचार को 4 दिन तक धूप में रखे अचार तैयार हैं।

Comments
Post a Comment