बिना चाशनी के बेसन की बर्फी

 बिना चाशनी के बेसन की बर्फी

👉2- कप बेसन

👉1/2कप- सूजी

👉1/2कप -घी

👉1/2-दूध

 👉1 कप -चीनी

 👉2 चम्मच- मिल्क पाउडर

👉इलायची पाउडर चुटकी भर

 👉बारीक कटे हुए बादाम या पिस्ता

पहला स्टेप: सबसे पहले गैस ऑन      कर एक पैन रखें। जब पैन गर्म हो जाए तो आधा कप घी डालें। घी गरम करने के बाद उसमें  2 कप बेसन और आधा कप सूजी डालकर मीडियम आंच पर 10 मिनट तक भुनें। 


दूसर स्टेप: जब बेसन हल्का सुनहरा हो जाए, तो उसमें 1 कप चीनी और दूध 2 चम्मच मिल्क पाउडर डालें और इन्हें आपस में अच्छी तरह मिलाकर 5 मिनट तक भूनें। ध्यान रखें कोई लम्प्स न पड़े।  अब इसमें 2 चम्मच घी, इलायची पाउडर और आधा कप दूध डालें। इन्हें आपस में अच्छी तरह से मिलाएं। अच्छी तरह मिलाकर मध्यम आंच पर मिश्रण को तब तक पकाएं जब तक कि गाढ़ा न हो जाए।  


तीसरा स्टेप: आखिरी स्टेप में आंच से उतारकर मिश्रण को ठंडा होने दें। इस मिश्रण को एक बर्फी के साँचे में डालें और समतल करें। ऊपर से बारीक कटे हुए बादाम या पिस्ता को छड़कें। आपकी बेसन की बर्फी तैयार है! जब मिश्रण ठंडा हो जाए तब बर्फी के शेप में काटकर परोसें। आप इसे त्योहारों या विशेष अवसरों पर बना सकते हैं।




Comments

Popular posts from this blog

तंदूरी राेटी

मसाला पनीर रेसिपी

साबूदाना की रसीली खिचड़ी व क्रिस्पी परांठा