चाय मसाला

 चाय मसाला :

सामग्री:

 सोंठ:- 100g

 इलायची:- 50g

 काली मिर्च:- 50g

 दालचीनी :- 25g

 लोंग :- 25g

 सौंफ:- 25g

 जायफ़ल पाउडर:-1/2tsp

तुलसी के पते:-10-12 पते

सूखे गुलाब  पत्ती लगभग 2, 3 गुलाब 

विधि:

चाय मसाला पाउडर बनाने के लिए सबसे पहेले सोंठ को छोटे छोटे टुकड़ों में काट ले।

अब एक पैन गर्म करे इस पैन में सोंठ के टुकड़े मध्यम आँच पर भूने जैसे ही सोंठ का मॉइश्चर ख़त्म हो जाए सोंठ को एक प्लेट में ठंडा होने के लिए रखे।

फिर उसी पैन में लोंग,काली मिर्च, और इलायची डाले।

उसके बाद दालचीनी और सौंफ डाले।

अंत में तुलसी, गुलाब की पंखुड़ी डालकर इन सभी साबुत मसालों को एक ही मिनट के लिये भूने जैसे ही मसालों की महेक आने लगे गैस को बंद कर दीजिए।

इन भूने हुए मसालों को तुरंत ही एक प्लेट में फैला दे। मसालों को पूरी तरह ठंडा होने दीजिए।

अब मिक्सर जार पहेले सोंठ को बारीक पिस ले। इस सोंठ के पाउडर को एक कटोरी में डाले।

फिर उसी मिक्सर जार में भूने हुए मसाले डालकर उन्हें भी बारीक पिस ले।

अंत में भूने हुए मसाला पाउडर के साथ ही सोंठ पाउडर और जायफ़ल पाउडर डालकर फिर से एक बार मिक्सर को चला ले,  सारे मसाले मिक्स कर लें

चाय मसाला पाउडर तैयार है। इस पाउडर को डिब्बे में भरकर रखे।








मटर पुलाव

https://khadya-peya.blogspot.com/2024/10/KP0015.html

Comments

Popular posts from this blog

बोम्बे - कराची हलवा

मसाला पनीर रेसिपी

मिश्रित फल जाम