घर में चना दाल नमकीन बनाने की विधि

 घर में चना दाल नमकीन बनाने की विधि


सबसे पहले आप एक कप  चना दाल लेकर उसे पानी में भिगोएं। साथ में इसे एक चौथाई छोटा चम्मच बेकिंग सोडा डालकर मिक्स करें। इसे करीबन पांच−छह घंटे के लिए ऐसे ही छोड़ दें। अब आप इसमें से पानी निकालें और फिर इसे अच्छी तरह धोएं।


आवश्यक सामग्री

🔶 भीगी हुई चना दाल – 200 ग्राम

🔶 मूंगफली – 200 ग्राम

🔶 चने का बेसन – 200 ग्राम

🔶 रिफाइन तेल – 1 छोटा चम्मच

🔶 अजवाइन – 1 छोटा चम्मच

🔶 हल्दी पाउडर – 1 छोटा चम्मच

🔶 नमक – स्वाद के अनुसार


नमकीन को मिलाने के लिए आवश्यक सामग्री

🔶 धनिया पाउडर – 1/2 छोटी चम्मच

🔶 काली मिर्च पाउडर – 1/2 छोटी चम्मच

🔶 काला नमक – 1 छोटा चम्मच

🔶 भुना हुआ जीरा पाउडर – 1 छोटा चम्मच

🔶 नमक – 1 छोटा चम्मच


नमकीन बनाने की विधि

🔶 सबसे पहले एक बड़े कटोरे में बेसन, हल्दी, अजवाइन और स्वादानुसार नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं।

🔶 इसमें रिफाइन तेल डालें और पानी का प्रयोग न करते हुए सभी सामग्रियों को अच्छी तरह मिलाएं।

🔶 अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर नरम आटा गूंधें।

🔶 अगर आपके पास नमकीन बनाने की मशीन है, तो उसे तेल लगाकर तैयार करें।

🔶 नहीं तो कलछी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

🔶 कढ़ाई में पर्याप्त तेल डालकर गर्म करें।

🔶 मशीन से या कलछी से गूथे हुए बेसन को तेल में डालें और मध्यम आंच पर सुनहरा होने तक तलें।

🔶 भीगी हुई चना दाल को तेज आंच पर तलें, जिससे वह कुरकुरी हो जाए।

🔶 मूंगफली को धीमी आंच पर चलाते हुए तलें।

🔶 जब सभी सामग्री तैयार हो जाएं, तो एक बड़े बर्तन में मूंगफली और चना दाल मिलाएं।

🔶 उसमें धनिया पाउडर, काली मिर्च पाउडर, काला नमक और भुना हुआ जीरा पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाएं।

🔶 तैयार नमकीन को एक एयरटाइट कंटेनर में रखें और 1 महीने तक का सेवन करें।




Comments

Popular posts from this blog

तंदूरी राेटी

मसाला पनीर रेसिपी

साबूदाना की रसीली खिचड़ी व क्रिस्पी परांठा