दहीवड़ा

 दहीवड़ा

सामग्री 

1कप धुली उङद दाल 

नमक स्वादानुसार

हींग चुटकी

जीरा 1 छोटा चम्मच

तेल तलने के लिए

अदरक 2 इंच टुकड़ा

 2चम्मच किशमिश 

 10-12काजू कटा हुआ

   2हरी मिर्च कटी हुई 

2चम्मच हरा धनिया बारीक कटा 

   1कपदही फेंटा हुआ 

सेंधा नमक 1/2 छोटा चम्मच

1छोटा चम्मच लाल मिर्च 

 1 चम्मच भुना जीरा पावडर 

सर्व करने के लिए

लाल मिर्च पावडर 1छोटा चम्मच

भुने हुए जीरे का पावडर 1छोटा चम्मच

खजूर और इमली की चटनी 1कप

ताज़ा हरा धनिया 1/4 कप

विधि

दाल को 3-4 घंटे भिगो लें। फिर निथार कर पीस लें पर ध्यान रहें कि ज़्यादा पानी ना लें और एक गाढ़ा, दरदरा और फूला हुआ बैटर बना लें।

अब डालें नमक, हींग और जीरा और हाथों से अच्छी तरह से मिला लें। एक छोटा सा भाग गरम तेल में तल कर देखें कि बैटर बंधा रहता है कि नही

एक बाउल में अदरक, किशमिश, काजू, हरी मिर्च और हरा धनिया मिला लें। अपनी हथेली पर ज़रा सा पानी लगा लें

बैटर का एक हिस्सा हथेली पर रखें और गीली उंगलियों से इसे चपटा करें। इसमें रखें थोड़ी सी स्टफिंग और फोल्ड करें।

इसे धीमे से गरम तेल में डालें। बाकी बैटर और स्टफिंग के और वड़े बना लें। इन्हें भी सुन्हरा भूरे होने तक तलें।

निथार कर ठंडे पानी में भिगो लें। दही में नमक, काला नमक, लाल मिर्च पावडर और जीरा पावडर मिला लें।

वड़ों को निचोड़ के पानी निकाल लें और एक सर्विंग डिश पर सजा लें।

इनके ऊपर डालें ठंडी दही और लाल मिर्च पावडर, जीरा पावडर, खजूर इमली की चटनी और हरे धनिये से सजा कर सर्व करें।




Comments

Popular posts from this blog

तंदूरी राेटी

मसाला पनीर रेसिपी

साबूदाना की रसीली खिचड़ी व क्रिस्पी परांठा