मुगलई दाल

 मुगलई दाल:


सामग्री:

साबुत मूंग 1/2 कप

तुवर दाल 1/8 कप

मूंग दाल  1/8 कप (बिना छिलके वाली)

गाड़ा दही 1/4 कप

फ़्रेश क्रीम/मलाई 2–3 चम्मच

घी 1 बड़ा चम्मच

तेल 4–5 बड़े चम्मच

प्याज 3 मध्यम आकार के

टमाटर 2 मध्यम आकार के

हरी मिर्च 1–2

लहसून 4–5 कली

अदरक 1 इंच का टुकड़ा

बड़ी इलायची 1

तेज पत्ता 1

लौंग 2–3

शाह जीरा 1/2 छोटा चम्मच

दालचीनी 1 छोटा टुकड़ा

लाल मिर्च पाउडर 1 छोटा चम्मच या स्वादानुसार

हल्दी 1/2 छोटा चम्मच

धनिया पाउडर 1 छोटा चम्मच

भुना जीरा पाउडर

नमक स्वादानुसार


विधि :

साबुत मूंग को अच्छी तरह धो कर 5–6 घंटे भिगो कर रख दें I

मूंग को कुकर में 1/2 कप पानी डालकर 2 सीटी ले लें I इन्हें ज्यादा नहीं पकाना हैं I

तुवर दाल और मूंग दाल को धोकर 10-15 मिनट भिगो कर रख दें I

तुअर दाल और मूंग दाल भी 1/2 कप पानी डालकर प्रेशर कुक कर लें और इसे मथनी से अच्छी तरह घोट लें I

2 प्याज की पतली पतली स्लाइस काट लें और लगातार चलाते हुए तेल में सुनहरे भूरे होने तक तल लें I

1 प्याज बारीक काट लें, लाल मिर्च के लंबे टुकड़े कर लें I

अदरक लहसुन की पेस्ट बना लें या बारीक कूट लें I

टमाटर की प्यूरी बना लें I

1 पैन में घी गर्म करें सारे खड़े मसाले डाल कर खुशबु आने तक भुन लें I

बारीक कटी प्याज, हरी मिर्च, अदरक-लहसुन की पेस्ट डालकर अच्छी तरह भुन लें I

सभी मसाले और टमाटर की प्यूरी डालकर तेल छूटने तक पकाएं I

आंच कम करके अच्छी तरह फेंटा हुआ दही डालें।

लगातार चलाते हुए घी छोड़ने तक पकाएं ।

अब उबली हुई दालें मिलाएँ I

आवश्यकतानुसार गर्म पानी डाल कर अच्छी तरह से मिक्स करें और ढक कर उबाल आने दें I

तले हुए प्याज डालकर थोड़ी देर और पका लें I

फ़्रेश क्रीम और धनिया डालकर सर्व करें I




Comments

Popular posts from this blog

तंदूरी राेटी

मसाला पनीर रेसिपी

साबूदाना की रसीली खिचड़ी व क्रिस्पी परांठा