पनीर पकोड़ा
पनीर पकोड़ा:
सामग्री:
पनीर - 200 ग्राम (क्यूब्स में कटा हुआ)
बेसन - 1 कप
अदरक-लहसुन पेस्ट - 1 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर - 1/2 चम्मच
हल्दी पाउडर - 1/4 चम्मच
गरम मसाला - 1/2 चम्मच
तंदूरी मसाला - 1 चम्मच
चाट मसाला - 1/2 चम्मच
नमक - स्वादानुसार
हरा धनिया - 2 चम्मच
नींबू का रस - 1 चम्मच
तेल - तलने के लिए
पानी - बैटर बनाने के लिए
पनीर को क्यूब्स में काट लें और उन्हें एक बाउल में रखें पनीर के ऊपर नींबू का रस, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, और थोड़ा नमक डालकर अच्छे से मिलाएं इसे 10-15 मिनट के लिए मैरीनेट होने दें।
एक बाउल में बेसन, अदरक-लहसुन पेस्ट, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, गरम मसाला, तंदूरी मसाला, और नमक डालें धीरे-धीरे पानी डालते हुए एक गाढ़ा बैटर तैयार करें बैटर में हरा धनिया भी डालें और अच्छी तरह मिलाएं। मैरीनेटेड पनीर को बेसन के बैटर में डुबोएं ताकि पनीर के टुकड़ों पर अच्छी तरह से बैटर चढ़ जाए।
कढ़ाई में तेल गरम करें गरम तेल में बैटर-कोटेड पनीर क्यूब्स को धीरे-धीरे डालें और उन्हें गोल्डन ब्राउन और कुरकुरा होने तक तलें।
तले हुए पनीर पकोड़े को एक प्लेट में निकालें और ऊपर से चाट मसाला छिड़कें।
पनीर पकोड़ों को हरी चटनी या इमली की चटनी के साथ गरमागरम सर्व करें।

Comments
Post a Comment