राजमा

 राजमा रेसिपी:

सामग्री :

1 कप राजमा

1 इंच अदरक , कस ले

2 कली लहसुन , कस ले

1 प्याज , काट ले

1 टमाटर , प्यूरी

1 छोटा चमच्च हल्दी पाउडर

1 छोटा चमच्च जीरा पाउडर , सेक ले

1 छोटा चमच्च गरम मसाला पाउडर

4 इलाइची , पाउडर कर ले

1 बड़ा चमच्च मक्खन

2 टहनी हरा धनिया , काट ले

1 छोटा चमच्च तेल

नमक , स्वाद अनुसार

विधि:

 राजमा मसाला को बनाने के लिए, पहले हम राजमा को 8 से 10 घंटे के लिए भिगो ले. 

मिक्सर ग्राइंडर में प्याज, अदरक और लहसुन डाले। पीस कर अलग से रख दे. 

अब एक प्रेशर कुकर में तेल गरम कर ले. इसमें प्याज,अदरक और लहसुन का पेस्ट डाले। 2 से 4 मिनट तक पकने दे 4 मिनट बाद इसमें टमाटर, हल्दी पाउडर, जीरा पाउडर, गरम मसाला पाउडर और इलाइची पाउडर डाले। 2 मिनट के लिए पकाए और फिर भिगोया हुआ राजमा इसमें डाल के मिला दे. प्रयोग अनुसार पानी डाले और मिला ले.

कुकर को ढक ले और 6 से 8 सिटी आने तक पकने दे. 8 मिनट बाद गैस कम कर ले और 15 मिनट तक पकने दे. गैस बंद करें। प्रेशर को अपने आप निकलने दे।

 पकने के बाद  धनिया डाल कर गरमा गरम परोसे।




Comments

Popular posts from this blog

तंदूरी राेटी

मसाला पनीर रेसिपी

साबूदाना की रसीली खिचड़ी व क्रिस्पी परांठा