सफेद रसगुल्ले
सफेद रसगुल्ले :
सामग्री:
1 लीटर दूध
3 बड़े चम्मच नींबू का रस
1 चम्मच कॉर्नफ्लोर
1 कप चीनी
4 कप पानी
विधि:
एक भारी तले के पैन में दूध गर्म करें।
दूध में उबाल आने के बाद, आंच को बंद कर दें और 1/2 कप पानी डालकर थोड़ा ठंडा होने दें।
दूध में नींबू का रस मिलाएं।
मलमल के कपड़े का उपयोग करके दही वाले दूध को छान लें। इसे छेना कहा जाता है।
छेने का सारा पानी निकालने के लिए मलमल के कपड़े को निचोड़ें।
छेने को एक प्लेट में लें और उसमें कॉर्नफ्लोर डालें।
इसे मुलायम और चिकना बनाने के लिए 10 मिनट के लिए अपने हाथों से मैश करें।
मैश हो जाने के बाद छेना से छोटी-छोटी बॉल्स बना लें।
इस बीच एक पैन में चीनी और पानी मिलाएं और इसे उच्च तापमान पर उबलने दें।
रसगुल्ला बॉल्स को उबलती चाशनी में डालें।
रसगुल्लों को तेज आंच पर 18-20 मिनट तक चीनी कीचाशनी में पकाएं।रसगुल्लों को चाशनी में डालकर ठंडा करें और खाये
Diwali special - घर में सफेद स्पंजी रसगुल्ले बनाने की विधि 😊
आवश्यक सामग्री👇
👉2 लीटर दूध फुल क्रीम
👉2 नींबू का रस
👉डेढ़ चम्मच अरारोट
👉आधा चम्मच इलायची पाउडर
👉6 कप चीनी
👉2 से 4 कप पानी
विधि
1- दूध को एक भारी तले वाले बर्तन में गर्म करें.
2- दूध में उबाल आने के बाद, गैस बंद कर दें. जब दूध थोड़ा ठंडा हो जाए तो इसमें नींबू का रस थोड़ा-थोड़ा डालते हुए एक बड़े चम्मच से चलाएं.
3- जब दूध पूरा फट जाए. तो उसे एक साफ कपड़े में छानकर, ऊपर से ठंडा पानी डाल दें. इससे रसगुल्लों में नींबू का स्वाद नहीं आएगा.
4- अब कपड़े को बांधकर उसे अच्छी तरह दबाएं, ताकि फटे हुए दूध का सारा पानी निकल जाए. रसगुल्लों के लिए पनीर तैयार है.
5- इसके बाद पनीर को किसी थाली में निकाल लें और इसे कद्दूकस या हाथों से अच्छी तरह मैश करके आटे की तरह गूंद कर चिकना करें.
6- फिर पनीर में अरारोट मिक्स करके उसे 4 से 5 मिनट और मैश करें और गूंदकर चिकने आटे की तरह तैयार कर लें. इस तरह रसगुल्ला बनाने के लिए मिश्रण तैयार करें.
7- अब मिश्रण में से थोड़ा-थोड़ा भाग हाथों में लेकर, उसे गोल शेप देकर छोटे-छोटे बॉल तैयार करके एक प्लेट में रखते जाएं.
8- जब सारी सामग्री से बॉल तैयार हो जाएं, तो इनको एक गीले कपड़े से ढक कर रख दें.
9- रसगुल्लों की चाशनी बनाने के लिए एक भगोने में चीनी और 3 कप पानी डाल कर गैस पर गर्म करने रख दें.
10- चाशनी में उबाल आने के बाद, प्लेट में रखे तैयार रसगुल्ले इसमें डाल दें. भगोने को एक प्लेट से ढक दें.
11- रसगुल्ला और चाशनी तेज आंच पर 15 से 20 मिनिट तक पकाएं. कुछ देर में चाशनी गाढ़ी होने लगेगी, तो उसमें एक बड़े चम्मच से थोड़ा-थोड़ा करके पानी डालते रहें. ध्यान रखें कि चाशनी में हमेशा उबाल आता रहे.
12- इस तरह चाशनी में सिर्फ 1 से 2 कप तक पानी डालें, और खुशबू के लिए उसमें इलायची पाउडर मिक्स कर दें. रसगुल्ले पकने के बाद फूल कर दुगने हो जाएंगे, तब गैस बंद कर दें.
13- तैयार है स्वादिष्ट रसगुल्ले. फ्रिज में ठंडे होने के बाद सर्व करें.

Comments
Post a Comment