मटर पनीर

 स्वादिष्ट मटर पनीर की सिंपल रेसिपी ( matar paneer recipe )


4 लोगों के लिये 


सामग्री = 300 ग्राम पनीर 

1/4  कप हरी मटर 

2 प्याज 

2 टमाटर 

7 से 8 कलियां लहसुन की

एक दो हरी मिर्च

1 इंच टुकड़ा अदरक का

थोड़े से खड़े गरम मसाले

दो तेज पत्ता

एक चम्मच धनिया पाउडर

आधा चम्मच जीरा पाउडर

एक चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर

आधा चम्मच हल्दी पाउडर

आधा चम्मच गरम मसाला पाउडर

तीन चम्मच तेल या घी

स्वाद अनुसार नमक


बनाने की विधि देखें - 


* प्याज लहसुन और टमाटर अदरक को पीसकर पेस्ट बना ले और मटर को दो-तीन मिनट पानी में नमक डालकर उबाल ले ।


* पनीर को छोटे चौक टुकड़ों में काट लें कढ़ाई में एक चम्मच तेल या घी गर्म करें पनीर के टुकड़ों को डालकर हल्का फ्राई करे , निकाल कर हल्के गर्म पानी में डाल दें ।


* कढ़ाई में दो चम्मच तेल या घी गर्म करें,और खड़े गरम  मसाले और तेज पत्ता डालकर कुछ सेकंड भुने ।


* पिसे हुए टमाटर प्याज का पेस्ट डालें और मीडियम आप पर चलते हुए दो-तीन मिनट भुने, अब पाउडर मसाले हल्दी धनिया जीरा कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर डालकर मसाले को धीमी आंच पर तेल छुटने तक भूनें ।


* अब उसमें उबली हुई मटर और आधा कब गर्म पानी डालकर मिलाएं और उबाल आने दे ।


* पानी से निकाल कर पनीर के टुकड़े मसाले में डालें और स्वाद अनुसार नमक डालकर मिलाएं सब्जी को मीडियम आज पर 3 से 4 मिनट के लिए पकाए ।


* आखिर में हरा धनिया और गरम मसाला पाउडर डालकर मिलाएं गैस को बंद करें सब्जी को ढककर 5 मिनट के लिए छोड़ दें ।


सब्जी सर्वे करने के लिए तैयार है इसे आप चपाती पराठे चावल के साथ खा सकते हैं बहुत ही स्वादिष्ट लगती है





Comments

Popular posts from this blog

तंदूरी राेटी

मसाला पनीर रेसिपी

साबूदाना की रसीली खिचड़ी व क्रिस्पी परांठा