बिना लहसुन प्याज के बैंगन मसाला
बिना लहसुन प्याज के बैंगन मसाला इतना स्वादिष्ट की उंगलियां चाटकर खाएंगे
सामग्री = 300 ग्राम छोटे बैगन
दो पके टमाटर
दो हरी मिर्च
1 इंच टुकड़ा अदरक का
चुटकी भर हींग
1/2 चम्मच साबुत जीरा
1/2 चम्मच हल्दी पाउडर
1 चम्मच धनिया पाउडर
1/2 चम्मच सौंफ पाउडर
1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1चम्मच अमचूर पाउडर
1/2 चम्मच गरम मसाला पाउडर
नमक स्वाद अनुसार
एक चम्मच हरा धनिया बारीक कटा हुआ
3 चम्मच तेल
बनाने की विधि =
● बैगन को धोकर लंबे दो टुकड़ों में काट ले अदरक मिर्च और टमाटर को पीसकर पेस्ट बना ले ।
● अब कढ़ाई में एक चम्मच तेल गर्म करें, कटे हुए बैगन डालें और तेल के साथ मिक्स कर ले ।
● अब चुटकी भर हल्दी और थोड़ा सा नमक डालकर बैगन को दो से तीन मिनट के लिए हल्का ब्राउन होने तक भूनें फिर निकाल कर अलग रख ले ।
●अब कढ़ाई में फिर से दो चम्मच तेल गर्म करें,और जीरा डालकर कुछ सेकंड भूनेंफिर उसमें पिसे हुए टमाटर अदरक का पेस्ट डालें ।
● दो-तीन मिनट धीमी आंच पर भूने फिर उसमें धनिया हल्दी मिर्च और सौंफ पाउडर डालकर मसाले को तेल छुटने तक भूनें।
● अब आधा कप पानी डालें और मसाले को अच्छे से उबलने दें, फिर उसमें बैगन और स्वाद अनुसार नमक डालकर मिलाएं ।
● सब्जी को मीडियम आवाज पर 4 से 5 मिनट पकाए आखिर में अमचूर पाउडर और हरा धनिया डालकर मिलाये । गैस की आंच बंद करके सब्जी को 5 मिनट के लिए ढक कर रखें फिर सर्व करें ।

Comments
Post a Comment