नींबू के खट्टे-मीठे अचार

 क्या आप नींबू के खट्टे-मीठे अचार की विधि बता सकते हैं?

सबसे पहले तो आरती जी और संजू जी आप का शुक्रिया अदा करना चाहूंगी की आप दोनों ने मुझ से ये सवाल पूछा।

1 खाना खजाना

सामग्री ।


1 किलो नींबू।


150 ग्राम सादा नमक।


100 ग्राम काला नमक।


2 छोटी चम्मच अजबाइन।


250 ग्राम चीनी या गुड़।


100 ग्राम काली मिर्च।

1 खाना खजाना

आधी छोटी चम्मच हींग।


50 ग्राम हल्दी पाउडर।


विधि।


नीबू को साफ पानी से धोकर सूती कपड़े से पोछ ले और नीबू को चार भागों में काट ले अब नीबू में हल्दी और नमक मिला कर 15 दिन के लिए एक डिब्बे में भर कर रख दे ।


15 दिन बाद आप नीबू को डिब्बे


1 खाना खजाना


से निकाल ले और नीबू के बीज को अलग कर दे 1 धंटे के लिए नीबू को धूप में सूखा ले ।


अब एक बर्तन में 1 छोटा ग्लास पानी ले और उस को उबाले जब पानी उबलने लगे तब उस में चीनी को मिला दे और इक तार की चाशनी बना ले जब चाशनी ठण्डी हो जाये तब नीबू और काला नमक ,अजबाइन,काली मिर्च भी मिला दे यह अचार काफी समय तक खराब नही होता है आप चाहे तो 1 कप सिरका भी मिला सकती है ।

1 खाना खजाना

अगर नीबू के चार भाग न करे तब आप नीबू को साबुत ही सुई की सहायता से गोद कर भी बना सकती है ।




Comments

Popular posts from this blog

बोम्बे - कराची हलवा

मसाला पनीर रेसिपी

मिश्रित फल जाम