कैबेज पराठा

 कैबेज पराठा कैसे बनाते हैं?


सामग्री:


1 छोटी आकार वाली कैबेज( पत्ता गोभी)


2 हरी मिर्च बारीक कटी हुई


5 कलियां लहसुन की बारीक कटी हुई


1 चम्मच अदरक कद्दूकस


1 छोटी चम्मच अजवायन


1 छोटी चम्मच मंगरेल


1 चम्मच भुना जीरा


1 चम्मच नमक

 खाना खजाना

हल्दी


3 बड़े चम्मच हरा धनिया


2 चम्मच नींबू रस


2 चम्मच घी या तेल


विधि:


सबसे पहले कैबेज को कद्दूकस कर लेंगे।


अब हरिमिर्च और लहसुन को भी बारीक काट लेंगे या पेस्ट भी बना सकते है। अदरक भी बारीक काटेंगे।


अब आटा को बड़े बर्तन मे लेंगे।

 खाना खजाना

आटा ने कैबेज, अजवायन, मंगरेल, हरिमिर्च, लहसुन, अदरक, नींबू रस, भुना जीरा, हरा धनिया, नमक, हल्दी, घी सभी को मिलाकर अच्छे से मसलते हुए मिला लेंगे।


अब थोड़ा थोडा पानी डालते हुए आटा गूंथ लेंगे। आटा पूरी के आटे की तरह रखना है।


थोड़ा सा तेल लगाकर आटे को ढंक देंगे 20 मिनट के लिए।


अब आटे से एक लोई लेकर इसे सूखे आटे की सहायता से पराठा बेल लेंगे और गर्म तवे पर घी या तेल लगाकर पराठा सेंक लेंगे।


इसके साथ पनीर की सब्जी भी बना है, और ये पालक पनीर नही मेथी मटर पनीर है।








Comments

Popular posts from this blog

तंदूरी राेटी

मसाला पनीर रेसिपी

साबूदाना की रसीली खिचड़ी व क्रिस्पी परांठा