मलाई कोफ्ता

 मलाई कोफ्ता:

 सामग्री

पनीर - 1 कप कसा हुआ

उबले मीडियम आलू - 2

काजू - 1 बड़ा चम्मच बारीक काट लें

किशमिश - 1 बड़ा चम्मच

नमक - स्वादानुसार

कॉर्न फ्लोर - 3 बड़े चम्मच

गरम मसाला पाउडर - एक चम्मच

लाल मिर्च पाउडर -1 चम्मच


ग्रेवी हेतु सामग्री -

प्याज - 2

टमाटर - 3

अदरक लहसुन का पेस्ट -1 बड़ा चम्मच

लाल मिर्च पाउडर - 2 चम्मच

हल्दी - आधा चम्मच

नमक - स्वादानुसार

काजू का पेस्ट - एक चौथाई कप

तेज पत्ता - 1

दाल चीनी - 1 इंच का टुकड़ा

हरी इलायची - 2

लौंग - 3/4

कसूरी मेथी 1 छोटा चम्मच

गरम मसाला पाउडर 1/2 छोटा चम्मच

तेल आवश्यकतानुसार

धनिया पत्ती - 1 कप

फ्रैश क्रीम - 2 बड़ा चम्मच

विधि :

एक बाउल में उबले व मैश किए आलू, कद्दूकस किया पनीर, कॉर्न फ्लोर, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला पाउडर, बारीक कटे हुए काजू और किशमिश डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।

इस मिश्रण से गोल-गोल कोफ्ते बनाकर तैयार कर लें।

अब एक कढ़ाही में तेल डालकर गैस मीडियम आंच में गरम होने के लिए रखें।

जब तेल गरम हो जाए इसमें कोफ्ते डालकर गोल्डन ब्राउन होने तक तलकर निकाल लें।

ग्रेवी बनाऐं -

ग्रेवी बनाने के लिए प्याज और टमाटर को अलग-अलग पीसकर बारीक पेस्ट बना लें।

फिर एक अन्य कडाही में तेल डाल कर गरम करें।

जब तेल गरम हो जाए तो इसमें दाल चीनी, तेज पत्ता, लौंग और इलायची डालकर भून लें, फिर इसमें पिसी हुई प्याज, लहसुन व अदरक का पेस्ट डालकर हल्का ब्राउन होने तक भून लें

जब मसाला तेल छोड़ने लगे तो इसमे टमाटर की प्यूरी मिलाकर 3-4 मिनट तक अच्छे से चलाकर पका लें.

अब इसमें हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला पाउडर और काजू का पेस्ट डालकर मसाले के तेल छोड़ने तक भून लीजिए, व जब ग्रेवी भुन जाए तो इसमें 2 कप पानी डालकर धीमी आंच पर 10 मिनट तक पकाएं।

अब नमक और कसूरी मेथी डाल कर मिला लें व इसमें तैयार किए कोफ्ते डाल दीजिए व हल्के हाथ से चलाकर मिलाकर आंच बंद कर दीजिए।

धनिया पत्ती और थोडी क्रीम से सजा करके सर्व कीजिए




Comments

Popular posts from this blog

तंदूरी राेटी

मसाला पनीर रेसिपी

साबूदाना की रसीली खिचड़ी व क्रिस्पी परांठा