खिचड़ी
खिचड़ी कैसे बनाया जाता है ?
खिचड़ी बनाने के कई सारे तरीके हैं। खिचड़ी स्वादिष्ट होने के साथ पौष्टिक भी होती हैं। इसे लंच और डीनर में कभी भी बनाकर खा सकते हैं।
सामग्री
खाना खजाना
2 टेबलस्पून तेल
1 कप बासमती चावल
1/2 तुअर दाल
2 टेबलस्पून घी
1 टीस्पून जीरा
1 चुटकी हींग
1 प्याज बारीक कटी
2 टमाटर बारीक कटे
2 टीस्पून अदरक और लहसन का पेस्ट
2 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
1 टीस्पून धनियां पाउडर
1/2 टीस्पून हल्दी पाउडर
1 टीस्पून गरम् मसाला पाउडर
1 टेबलस्पून हरा धनिया बारीक कटा
पानी जरूरत अनुसार
नमक स्वाद अनुसार
विधि
खाना खजाना
खिचड़ी बनाने के लिए सर्वप्रथम दाल और चावलों को धो कर आधे घन्टे के लिए भिगोकर रख दें।
अब गैस पर कुकर रख दे, उसमे तेल डालकर गरम करे, अब गरम् तेल में जीरा और हींग डालकर जीरा चटकने तक भून लें।खाना खजाना
अब प्याज डालकर हल्का गुलाबी होने तक फ्राय करे, अब इसमें अदरक और लहसन का पेस्ट डालकर अच्छा भून लें।
उसके बाद हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, गरम् मसाला पाउडर, धनियां पाउडर डालकर सभी मसालों को भून लें।खाना खजाना
अब टमाटर डालकर टमाटर सॉफ्ट होने तक पका लें।
अब भीगे हुए दाल और चावल डालकर अच्छे से मिक्स करें और पर्याप्त मात्रा मे पानी और स्वाद अनुसार नमक डाल दे। सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करें।
कुकर का ढक्कन लगाकर मीडियम आंच पर 2 से 3 सीटी होने तक पका लें, और गैस बंद करे।खाना खजाना
उसके बाद कुकर का ढक्कन हटाकर बारिक कटा हरा धनिया और घी डालकर मिक्स करें, और खाने के लिए सर्व करें।खाना खजाना
स्वादिष्ट खिचड़ी बनकर तैयार है। आप चाहे तो अपनी पसंदीदा सब्जियां जैसे गाजर, बिन्स, हरे मटर भी डाल सकते हो।

Comments
Post a Comment