मीठे चिरोटे (खाजा)
दिवाली स्पेशल रेसिपी
मीठे चिरोटे (खाजा)
सामग्री -
1 कप मैदा
देसी घी
1 कप चीनी
केसर
पिस्ता
गुलाब की पंखुड़ी
विधि -
मैदा में 1 बड़ा चम्मच घी अच्छे से मिला के गुनगुने पानी से टाइट आटा लगा लेI कवर कर के रख देI 1/2 घंटे के बाद आटे के 3 गोले बनाएंI एक बाउल में 1 चम्मच मैदा और 1 चम्मच घी अच्छे से मिला लेI 3 बड़ी रोटी बेले और एक रोटी के ऊपर मैदा घी का मिक्स लगाए और दूसरी रोटी रखे I फिर मैदा मिक्स लगाए और तीसरी रोटी रखे और फ़िर से मैदा मिक्स और अच्छे से बदं करते हुए रोल बना लेI रोल को गोल गोल काट कर हाथ से दबा कर चपटा कर ले I सभी खाजा ऐसे ही तैयार करने हैं I कढ़ाई में घी गरम करे और सभी खाजा घी में तल लेI एक अलग बरतन में 1 कप चीनी में 1/2 कप पानी और केसर मिलाये I 2 तार की चाशनी बनाये और सभी चिरौटे उसमे डाल दे I 10 मिनट बाद प्लेट में निकाल ले और पिस्ता और गुलाब की पंखुड़ी से गार्निश करें

Comments
Post a Comment