टमाटर सॉस

 टमाटर सॉस रेसिपी 

 सामग्री 

टमाटर – 3 किग्रा.

चीनी – 500 ग्राम 

काला नमक – स्वादानुसार 

सोंठ पाउडर – 2 छोटी चम्मच

गरम मसाला – 3बङे चम्मच 

सिरका – 4 बड़ी चम्मच इसकी जगह आप निम्बू रस 4-5 चम्मच डाल सकते है

विधि –

अच्छे लाल लाल टमाटर बाजार से ले लीजिये, टमाटर को अच्छी तरह धोइये, चार टुकड़ों में काट लीजिये.

एक बर्तन में टमाटर के टुकड़े भरिये, ढककर धीमी आग पर उबलने रख दीजिये, थोड़ी थोड़ी देर में चमचे से चलाते रहिये ताकि टमाटर बर्तन के तले में लगे नहीं. टमाटर नरम हो जायं तब आग बन्द कर दीजिये.

उबाले हुये मिश्रण को मैस कीजिये और स्टील की छलनी से छान लीजिये, बचे हुये मोटे टमाटर के टुकड़े मिक्सर से बारीक पीस लीजिये और अब इसे छलनी में डालकर, चमचे से दबाते हुये अच्छी तरह छान लीजिये, छलनी में सिर्फ टमाटर के छिलके और बीज ही बचे रह जायेंगे, इसे आप हटा दीजिये.

बर्तन में छने हुये टमाटर के पल्प को आग पर गाड़ा करने के लिये रखिये. उबाल आने और पल्प को गाड़ा होने के बाद चीनी, काला नमक, सोंठ पाउडर और गरम मसाला डालिये, थोड़ी थोड़ी देर में पक रहे सास को चमचे से चलाते रहें नहीं तो टमाटर का साॅस बर्तन के तले में लग सकता है. टमाटर के साॅस को पर्याप्त गाड़ा होने तक पकने दीजिये  आग बन्द कर दीजिये.

टमाटर का सॉस तैयार है, टमाटर  सॉस को ठंडा कीजिये, सिरका मिलाइये और किसी कांच की साफ सूखी बाटल में भर कर रख लीजिये. जब भी आप पकोड़े या समोसे बना रहे हैं, उनके साथ टमाटर सॉस निकालिये और खाइये.




Comments

Popular posts from this blog

बोम्बे - कराची हलवा

मसाला पनीर रेसिपी

मिश्रित फल जाम