खांडवी को सरल तरीके से बनाएं

 


खांडवी को सरल तरीके से बनाएं


खाण्डवी के लिए घोल मिक्स जार में बना कर तैयार कर लीजिए. इसके लिए मिक्सर जार में बेसन, फैंटा हुआ दही, नमक, अदरक पेस्ट, हल्दी पाउडर और 1 कप पानी डाल कर इन्हें मिक्सर जार में चला दीजिए. 


घोल तैयार है, इसे पकाने के लिए पैन को गैस पर रखें और पैन में घोल को डाल दीजिए. चमचे से घोल को हमेशा चलाते हुये अच्छा गाढा़ होने तक पकाइये. घोल को लगातार चलाते रहिये. करीब 4-5  मिनिट में यह घोल पर्याप्त गाढ़ा हो जायेगा.


सामग्री:


बेसन आधा कप


दही आधा कप


नमक


अदरक का पेस्ट अपनी पसंद के अनुसार


हल्दी आधा चम्मच


तेल


सरसों के दाने


हरी मिर्च, धनिया पत्ता


ताजा नारियल


विधि:


बेसन और दही (फैटा हुआ) लें, स्वादानुसार नमक, हल्दी, अदरक का पेस्ट और एक कप पानी डालकर घोल तैयार करें। ध्यान रखें कि घोल में गांठें न पड़ें, हालांकि मैं इसे मिक्सर में मिलाता हूँ इसलिए गांठें पड़ने की संभावना नहीं रहती।


अब इस घोल को पैन में डालकर पकने के लिए गैस पर रख दें और इसे लगातार चम्मच से चलाते रहें, 5 से 6 मिनट में यह पककर गाढ़ा हो जाएगा।


पैन को गैस से उतार लें और प्लेट को उल्टा करके उस पर घोल को पतला फैला दें, इसके लिए एक से अधिक प्लेट की जरूरत पड़ेगी। अब प्लेट्स में रखे बैटर को ठंडा होने दें, जब यह ठंडा होकर जम जाए तो चाकू से पतली स्ट्रिप्स में काट लें और रोल बना लें। अब इस बैटर को पैन में डालकर पकने के लिए गैस पर रख दें और इसे लगातार चमचे से चलाते रहें, 5 से 6 मिनट में यह पककर गाढ़ा हो जाएगा। पैन को गैस से उतार लें और प्लेट को उल्टा करके इस पर बैटर को पतला फैला दें, इसके लिए एक से ज्यादा प्लेट की जरूरत पड़ेगी। अब प्लेट्स में रखे बैटर को ठंडा होने दें, जब यह ठंडा होकर जम जाए तो चाकू से पतली स्ट्रिप्स में काट लें और रोल बना लें। छौंक लगाने के लिए- अब एक पैन में एक चम्मच तेल डालकर गर्म होने के लिए गैस पर रख दें, 


अब तेल में आधा चम्मच राई डालें, फिर एक चम्मच तिल डालें और आंच बंद कर दें और हरी मिर्च को बारीक काटकर तेल में डालें और इस मिश्रण को रोल करके रखी हुई खांडवी पर डालें। बारीक कटा हरा धनिया और कसा हुआ ताजा नारियल से सजाकर अपनी मनपसंद हरी चटनी या खट्टी-मीठी चटनी के साथ खाएं और सबको खिलाएं।




Comments

Popular posts from this blog

बोम्बे - कराची हलवा

मसाला पनीर रेसिपी

मिश्रित फल जाम