बनारस की टमाटर चाट



बनारस की टमाटर चाट 


टमाटर की चाट बनारस की कई मशहूर चीज़ों में से एक है.  इसे बनाना बहुत आसान है और इसका स्वाद भी एकदम लाजवाब होता है.  इसका खट्टा मीठा सा स्वाद आपकी ज़बान से हटेगा नहीं.  टमाटर चाट को बनाने की पूरी सामग्री आपकी रसोई में ही मौजूद है.  तो आप भी टमाटर की खट्टी मीठी सी चाट को बनाएं और बनारस के इस स्वाद का आनंद लें.

खाना खजाना

टमाटर की चाट के लिए आवश्यक सामग्री 


टमाटर - Tomato - 4 (400 ग्राम)


घी - Desi Ghee - 1 बड़े चम्मच

खाना खजाना

जीरा - Cumin Seeds - ½ छोटी चम्मच


अदरक - Ginger - 1 इंच, बारीक कटे हुए


हरी मिर्च - Green Chilli - 2, बारीक कटी हुई


हल्दी पाउडर - Turmeric Powder - ½ छोटी चम्मच


धनिया पाउडर - Coriander Powder - 1 छोटी चम्मच


कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर - Kashmiri Chilli Powder - 1 छोटी चम्मच


नमक - Salt - ½ छोटी चम्मच


आलू - Potato - 3 (250 ग्राम), उबले हुए

खाना खजाना

काला नमक - Black Salt - ½ छोटी चम्मच


अमचूर पाउडर - Dry Mango Powder - ½ छोटी चम्मच


गरम मसाला - Garam Masala - ¼ छोटी चम्मच


भुना जीरा पाउडर - Roasted Cumin Seeds Powder - ½ छोटी चम्मच


चाट मसाला - Chaat Masala - 1 छोटी चम्मच


धनिया पत्ता - Coriander Leaves - 1-2 बड़े चम्मच


नींबू का रस - Lemon Juice - ½ नींबू

खाना खजाना

घी - Desi Ghee - 2 बड़े चम्मच


 


चीनी सिरप के लिए For Sugar Syrup

 चीनी - Sugar - 2 बड़े चम्मच


भुना जीरा पाउडर - Roasted Cumin Seeds Powder - ¼ छोटी चम्मच


काला नमक - Black Salt - ¼ छोटी चम्मच

चीनी सिरप बनाने के विधि 

 खाना खजाना

पतीले में 2 बड़े चम्मच चीनी और ½ कप पानी डाल कर चीनी घुलने तक पकाएं.  चीनी के पानी में घुलने पर इसमें ¼ छोटी चम्मच भुना जीरा पाउडर और ¼ छोटी चम्मच काला नमक डालिए.  इसे 1-2 मिनट मिलाते हुए पकाएं, सिरप बनकर तैयार हो जाएगा.


 


टमाटर चाट बनाने की विधि 

 


4 टमाटर (400 ग्राम) को अच्छे से धो कर सुखाएं.  इन्हें बीज हटा कर बारीक काटिए.  फिर कढ़ाही में 1 बड़े चम्मच घी डाल कर गरम कीजिए.  फ्लेम धीमी करके गरम तेल में ½ छोटी चम्मच जीरा, 1 इंच अदरक को बारीक काट कर, 2 बारीक कटी हुई हरी मिर्च, बारीक कटे हुए टमाटर, ½ छोटी चम्मच हल्दी, 1 छोटी चम्मच धनिया पाउडर और 1 छोटी चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च डालिए.

खाना खजाना

फ्लेम को मीडियम करके टमाटर को मसाले में मिलाएं.  मिलाने पर इसमें ½ छोटी चम्मच नमक डाल कर मिलाते हुए पकाएं.  इन्हें ढक कर 3-4 मिनट लो-मीडियम फ्लेम पर पकाएं.  समय पूरा होने पर इन्हें हल्का मैश कीजिए.  अब इसमें ½ कप पानी डाल कर उबाल आने तक पकाएं.  उबाल आने पर 3 उबले हुए आलू अच्छे से मैश करके, ½ छोटी चम्मच काला नमक और ½ छोटी चम्मच अमचूर पाउडर डालिए.  इन्हें अच्छे से मिलाते हुए मैश करते हुए पकाएं.


मसाले अच्छे से मिल जाने पर इसमें ½ छोटी चम्मच भुना जीरा पाउडर, 1 छोटी चम्मच चाट मसाला और 1-2 बड़े चम्मच हरा धनिया डाल कर अच्छे से मिलाएं.  फिर इसमें ½ नींबू का रस डाल कर मिलाएं, टमाटर की चाट बनकर तैयार हो जाएगी.

खाना खजाना

कटोरी में टमाटर चाट, 1 छोटी चम्मच देसी घी, 2-3 छोटी चम्मच चीनी सिरप, थोड़ा सा चाट मसाला, थोड़ा भुना जीरा पाउडर, थोड़े नमक पारे और थोड़ा हरा धनिया डालिए.  इस तरह टमाटर की चाट परोसिए और इसके स्वाद का आनंद लीजिए.

 

सुझाव

 नमक पारे की जगह सेव भी ले सकते हैं.



Comments

Popular posts from this blog

तंदूरी राेटी

मसाला पनीर रेसिपी

साबूदाना की रसीली खिचड़ी व क्रिस्पी परांठा