गेहूं के आटे की चकली

  गेहूं के आटे की चकली बनाना बहुत ही आसान है और इसके लिए हमे कुछ भी झझंट No Soaking, No Grinding करने की जरूरत नहीं है बहुत जल्दी से ये चकली बन जाती है | 


गेहूं के आटे की चकली बनाने की सामग्री 

गेहूं का आटा - 1 Cup

बेसन- 2 Tbsp

धनिया पाउडर - 2 Tsp

मिर्च पाउडर - 1/2 Tsp

हल्दी - 1/2 Tsp

हींग - 1/2 Tsp

तिल - 2 Tbsp

नमक - 1 Tsp

बटर - 2 Tbsp


गेहूं के आटे की चकली बनाने की विधि - 


अब एक बड़े बर्तन में आटा लें और उसमें बेसन धनिया पाउडर,मिर्च पाउडर,हल्दी,हींग ,तिल,तेल और स्वादानुसार नमक डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर देंगे| अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर सख्त आटा गूंथ लेंगे|  गूंथे  आटे को दस मिनट  के लिए रेस्ट पर रख देंगे ताकि आटा अच्छे से सेट हो जाए | दस मिनट हो गए हैं अब आटे की गोल लोई बनाकर चकली की मशीन में डाल देंगे अपने मनपसंद आकार की चकली तैयार कर लेंगे | एकदम से जायदा चकली न बनाएं जितनी चकली फ्राई करनी हैं उतनी ही बनाएं | 


अब गैस पर कड़ाही रखें और उसमें तेल डालकर गर्म करें| जब तेल अच्छे से गर्म हो जाए तो कड़ाही की कैपेसिटी के हिसाब से चकलियां डालकर उन्हें फ्राई कर लें| इस तरह सभी चकलियों को फ्राई करें| अब इन चकलियों को ठंडा होने के लिए रख दें| अब दिवाली के लिए आपकी चकली की डिश तैयार हो चुकी है| लंबे वक्त तक इसे चलाने के लिए एयरटाइट डिब्बे में रखें|




Comments

Popular posts from this blog

तंदूरी राेटी

मसाला पनीर रेसिपी

साबूदाना की रसीली खिचड़ी व क्रिस्पी परांठा