मिनी गार्लिक ब्रेड
मिनी गार्लिक ब्रेड:
सामग्री:
1 गाठ लहसुन (कद्दूकस किया हुआ)
1 मुट्ठी बारीक कटा हुआ हरा धनिया
5 चम्मच बटर (रूम टेंपरेचर पर)
1कप गुनगुना पानी
1कप गुनगुना दूध
1 टेबलस्पून चीनी
50 ml. कुकिंग तेल या (आप बटर भी ले सकते हैं)
10 ग्राम ड्राई एक्टिव यीस्ट
350 ग्राम मैदा (छना हुआ)
आधा छोटा चम्मच नमक
ओरेगानो या पिज्जा सीजनिंग
विधि:
एक गाठ लहसुन कद्दूकस करके एक बर्तन में डालें।
इसमें बारीक कटा हुआ हरा धनिया और बटर मिलाएं। अच्छे से मिक्स करके गार्लिक बटर तैयार कर लें।
एक बड़े बर्तन में गुनगुना पानी और गुनगुना दूध डालें।
इसमें चीनी और तेल डालें और अच्छे से मिक्स कर लें। अब इसमें ड्राई एक्टिव यीस्ट डालें और मिलाएं।
यीस्ट अच्छे से मिक्स हो जाए, इसलिए दूध और पानी हल्का गर्म होना चाहिए।
एक दूसरे बर्तन में मैदा छान लें और उसमें नमक डालें। अब यीस्ट वाले मिश्रण को इसमें डालें और सॉफ्ट आटा गूंथ लें।गूंथे हुए आटे को तेल लगे कटोरे में रखें। आटे के ऊपर भी हल्का तेल लगाकर इसे एयरटाइट ढक्कन से ढक दें 2-3 घंटे तक इसे दोगुना होने तक रखा रहने दें। आटे को हल्के से दबाते हुए उसमें से एयर निकालें। इसे बेल कर रोल और फोल्ड करें। अब इससे छोटी-छोटी लोइयां बना लें, जैसे पाव की लोइयां बनाते हैं।
एक एक लोई लेकर उसे थोड़ा मोटा बेल लें। अब इस पर गार्लिक बटर फैलाएं और ऊपर से ओरेगानो या पिज्जा सीजनिंग छिड़कें इसे फोल्ड करके छोटे-छोटे कट लगा दें
ओवन को 180°C पर 10 मिनट के लिए प्रीहीट करें।
बेकिंग ट्रे पर बटर पेपर रखें और उसमें गार्लिक ब्रेड के टुकड़े रखें।
180°C पर 10-15 मिनट तक बेक करें।
आपका मिनी गार्लिक ब्रेड तैयार हैं!

Comments
Post a Comment