जलजीरा पाउडर
जलजीरा पाउडर
सामग्री -
ज़ीरा – 2 बड़े चम्मच *
अमचूर – 2 छोटे चम्मच
सोंठ पाउडर – 1 छोटा चम्मच
काली मिर्च – 1/2 छोटा चम्मच*
सूखा पुदीना पत्ता – 1–1/2 छोटा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – 1/2 छोटा चम्मच
अजवाइन - 1/2 छोटा चम्मच*
हींग पाउडर –1/4 छोटा चम्मच*
लौंग – 4–5*
सेंधा नमक –2 छोटा चम्मच
काला नमक –2 छोटा चम्मच
विधि -
सभी पदार्थों को कडाही मे धीमी आंच पर हल्का भून लें।
ठंडा होने पर शेष सामग्री के साथ इसे महीन पीस लें। जलजीरा पाउडर तैयार है।
अगर चाहें तो इसमे 2 चम्मच पिसी चीनी व 1चम्मच नीबू का सत (साइट्रिक ऐसिड) भी मिला दें।
इसे एयरटाइट डब्बे मे रखें,

Comments
Post a Comment