लौकी के कोफ्ते:(व्रत के लिए)

 लौकी के कोफ्ते:(व्रत  के लिए)


सामग्री : 


250 ग्राम लौकी 

200 ग्राम सिंघाड़े का आटा 

1 चम्मच अदरक 

1 चम्मच हरी मिर्च का पेस्ट 

स्वादानुसार सेंधा नमक 

1/2 चम्मच जीरा पाउडर

1 चम्मच काली मिर्च पाउडर

हरा धनिया 

तलने के लिए आवश्यकतानुसार तेल

बनाने का तरीका


लौकी के पकौड़ा बनाने के लिए सबसे पहले लौकी को छिलकर कद्दूकस कर लें। 

फिर  इसमें 1 चम्मच अदरक, 1 चम्मच हरी मिर्च का पेस्ट, स्वादानुसार नमक, 1 चम्मच काली मिर्च पाउडर,1/2 चम्मच जीरा पाउडर डालकर सभी सामग्री को मिक्स कर लें। 

साथ ही उसमें सिंघाड़े का आटा और आवश्यकतानुसार आटा मिलाकर गाढ़ा घोल तैयार करें।  

ध्यान रखें कि लौकी को घिसने के बाद उसमें भी काफी मात्रा में पानी होता है। ऐसे में घोल बनाते समय ज्यादा पानी को उपयोग ना करें।।

अब एक पैन में तेल गर्म करें। अब उसमें हाथों या किसी चम्मच की मदद से पकौड़े अकार में घोल डालें।

ऐसे ही सारे पकौड़े तैयार कर लें। बस तैयार पकौड़े को गर्मा-गर्म चाय के साथ आनंद लें




Comments

Popular posts from this blog

तंदूरी राेटी

मसाला पनीर रेसिपी

साबूदाना की रसीली खिचड़ी व क्रिस्पी परांठा