बेसन की नमकीन सेव भुजिया
बेसन की नमकीन सेव भुजिया:
सामग्री:
250 ग्राम बेसन
नमक स्वादानुसार
1 चम्मच अजवाइन
1 चम्मच चाट मसाला
1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
आवश्यकतानुसार तलने के लिए रिफाइंड तेल
1/4 चम्मच ब्रेकिंग सोडा
1 चम्मच हल्दी
आवश्यकतानुसार पानी
विधि:
सबसे पहले एक परात में बेसन को छान कर रख लेंगे अब इसमें सारे मसाले डालकर बेकिंग सोडा को ऑयल डालकर मिक्स करें|अब इसमें थोड़ा थोड़ा पानी डालकर इसका सॉफ्ट आटा लगा ले ना ज्यादा पतला ना ज्यादा सख्त) और 10 मिनट ऐसे ही ढक कर रख दे ।सेव बनाने के लिए मशीन को ऑयल से चिकना कर ले और मशीन में बेसन के आटे को डाल दे और मशीन का ढक्कन बंद कर दे |
कढ़ाई में तेल गर्म कर ले जब तेल गरम हो जाए तो मशीन से सेव को कढ़ाई में तोड़ दे और मीडियम आंच पर पकने दें सेब को दोनों साइड से शेक ले जब वह ब्राउन हो जाए तो एक प्लेट में निकाल ले |
लीजिए बेसन की सेव की भुजिया तैयार है अब आप चाय के साथ सर्व करें


Comments
Post a Comment