शिमला मिर्च

 शिमला मिर्च व बेसन की सब्जी:


सामग्री:

4 शिमला मिर्च

 3चम्‍मच बेसन

1लंबा कटा हुआ प्याज

4लहसुन कली

2 हरी मिर्च

1/2 चम्‍मच हल्दी

1 चम्‍मच धनिया पावडर

 1चम्‍मच लाल मिर्च पावडर

 1/2चम्‍मच राई दाना

   1चम्मच जीरा

   चुटकी भर हींग

थोड़ा कढ़ी पत्ता और तेल जरूरत के अनुसार।


विधि:


शिमला मिर्च को क्यूब में काटें और बेसन को भूनकर अलग रख दें। एक फ्राइंग पैन में तेल डालकर गरम करें। उसमें राई, जीरा, हींग डालें और फिर प्याज, लहसुन और कढ़ी पत्ता डालकर हल्का सुनहरा होने तक भूनें।


शिमला मिर्च डालें और पांच मिनट तक तेज आंच पर भूनें। अब इसमें हल्दी, लाल मिर्च, धनिया और बेसन डालकर अच्छी तरह मिलाते हुए पकाएं। मसाला अगर चिपकने लगे तो उसमें थोड़ा पानी छिड़कें और पैन पर ढक्कन लगाकर लगभग पांच मिनट और पकाएं।  गर्मागर्म सब्जी निकालकर चपानी या पराठे के साथ खाएं।




Comments

Popular posts from this blog

तंदूरी राेटी

मसाला पनीर रेसिपी

साबूदाना की रसीली खिचड़ी व क्रिस्पी परांठा