आलू लच्छा

 आलू लच्छा  नमकीन

सामग्री

 कच्चे आलू - 4 

 मूंगफली - 1/2 कप (भुनी हुई) 

काजू - 1/4 कप 

 सेंधा नमक - स्वादानुसार

 काली मिर्च पाउडर - 1/2 चम्मच

 चीनी - 1 चम्मच

 करी पत्ते - 10-/12

 हरी मिर्च - 2 (बारीक कटी हुई)

 तेल - तलने के लिए

 विधि

सबसे पहले आलू को अच्छे से धोकर छील लें आलू को पतले-पतले स्लाइस में काटें या फिर चिप्स कटर का उपयोग करें कटे हुए आलू को पानी में 10 मिनट के लिए भिगो दें ताकि अतिरिक्त स्टार्च निकल जाए 10 मिनट बाद पानी को छानकर आलू को सूखे कपड़े से अच्छे से पोंछ लें

 एक कढ़ाई में तेल गर्म करें गर्म तेल में आलू के स्लाइस को डालकर धीमी आंच पर सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें । तले हुए चिप्स को पेपर टॉवल पर निकालें ताकि अतिरिक्त तेल निकल जाए।

 एक पैन में थोड़ा सा तेल गर्म करें और उसमें मूंगफली और काजू को सुनहरा होने तक भून लें। 

अब उसी पैन में थोड़े से तेल में करी पत्ते और हरी मिर्च को हल्का सा भूनें इसमें तले हुए आलू के चिप्स, भुनी हुई मूंगफली, काजू,  सेंधा नमक, काली मिर्च पाउडर और चीनी डालें और अच्छे से मिलाएं।

 सब कुछ अच्छे से मिलाने के बाद गैस बंद कर दें और मिश्रण को ठंडा होने दें ठंडा होने पर इसे एयरटाइट कंटेनर में भरकर रखें ।




Comments

Popular posts from this blog

तंदूरी राेटी

मसाला पनीर रेसिपी

साबूदाना की रसीली खिचड़ी व क्रिस्पी परांठा