गुड़ वाली स्पेशल चाय
गुड़ वाली स्पेशल चाय !
सामग्री,
पानी २ कप
चाय पत्ती सवा छोटे चम्मच
हरी इलायची १
अदरक कुचला हुआ १ इंच टुकड़ा
गुड़ २ छोटे चम्मच या स्वादानुसार
तुलसी पत्ती ५,६
दूध १/२ कप या स्वादानुसार
विधि,
चाय पैन में पानी गरम करें,गरम पानी में इलायची तुलसी पत्ती और अदरक को उबालें,३,४ मिनट के लिए,ताकि इलायची तुलसी और अदरक का स्वाद पानी में समा जाए।
चाय पत्ती डालें,२ मिनट और उबालें।
अब गुड़ डालकर अच्छे से मिक्स कर उबालें।
आंच धीमी कर दूध डालें ,उबालें।
आपकी गुड़ वाली स्पेशल चाय पीने के लिए तैयार है।

Comments
Post a Comment