चटपटे जीरा आलू
10 मिनट में चटपटे जीरा आलू बनाने की आसान विधि | ( jira aaloo recipe )
सामग्री- • 5 उबले हुए आलू
• 1 छोटा चम्मच जीरा
• 1 चम्मच धनिया पाउडर
• आधा चम्मच जीरा पाउडर
• आधा चम्मच कुटी हुई लाल मिर्च
• आधा चम्मच कुटी हुई सौंफ
• 1/4 चम्मच हल्दी पाउडर
• आधा चम्मच आमचूर पाउडर
• चुटकी भर हींग
• 2 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
• आधा चम्मच कसा हुआ अदरक
• 2 चम्मच तेल
• नमक स्वाद अनुसार
• 1 चम्मच हरा धनिया बारीक कटा हुआ
बनाने की विधि देखें =
* उबले हुए आलू को मोटे टुकड़ो में काट ले,अब पैन में तेल डालकर गर्म करें । जीरा और हींग डालकर कुछ सेकेंड भूने।
* फिर फिर अदरक, हरी मिर्च, धनिया पाउडर, कुटी हुई लाल मिर्च, कुटी हुई सौंफ और हल्दी पाउडर 1 मिनट धीमी आंच पर भूने ।
* अब कटे हुए आलू डालें साथ में नमक और आमचूर पाउडर डालकर आलू के साथ मिक्स करते हुए भूनें ।
* मसाले के साथ आलुओं को हल्का ब्राउन होने तक भून लें ऊपर से हरा धनिया डालकर मिलयें चटपटे जीरा वाले आलू बनाकर तैयार है गरमागरम परोसें ।

Comments
Post a Comment