गाजर की चटनी

 गाजर की चटनी:

सामग्री:

1 कप गाजर

1 प्याज़ कटा हुआ

1 चम्मच चना दाल

3चम्मच नारियल के टुकड़े

3 हरीमिर्च

4 लहसुन की कली

1 चम्मच अदरक कद्दूकस

1 चम्मच खटाई

नमक स्वादानुसार 

तड़का के लिए:

1 चम्मच सरसो दाना

करी पत्ता एक टहनी 

हरीमिर्च 1

विधि:

सबसे पहले चना दाल और नारियल भून कर निकाल लेंगे।अब तेल गरम करके, सरसो दाना, लहसुन, हरीमिर्च, कद्दूकस अदरक भूनेंगे।

अब कटा प्याज़ भूनेंगे, फिर कटा गाजर डालेंगे।

नमक, खटाई डालकर भूनेंगे।अच्छे से पकने पर सभी को ग्राइन्डर में पीस लेंगे।

अब तड़के की सामग्री मिलाकर तड़का लगा देंगे, और चटनी में मिला देंगे।गाजर की चटनी पराठे और चावल साथ खा सकते हैं।अगर आपके पास खटाई नहीं तो निम्बू रस भी डाल सकते है।




Comments

Popular posts from this blog

तंदूरी राेटी

मसाला पनीर रेसिपी

साबूदाना की रसीली खिचड़ी व क्रिस्पी परांठा