पोहे के क्रिस्पी बडे
पोहे के क्रिस्पी बडे:
सामग्री:
पोहा -(चिवङा)2कप
हरी मिर्च-2
हरा धनिया-2चम्मच
नींबू-1
हल्दी 1/4चम्मच
नमक-स्वादाअनुसार
लाल मिर्च पाउडर-1चम्मच
तलने के लिए तेल
विधि :- 2 कप पोहों में आधा कप पानी डालकर 10-15 मिनट रखिए ।फिर उन्हें मसलकर उसमें 2 टी स्पून पीसी हुई हरीमिर्च , 2 टेबल स्पून हरा धनिया , 2 टी स्पून नींबू का रस , 1/4टी स्पून हल्दी तथा स्वादानुसार नमक,1 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर मिलाकर उसके गोल चपटे बडे बनाकर तेल में तल लीजिए ।चाहो तो इसमें बारीक कटी प्याज और बारीक कटा पालक भी डाल सकते हैं ।गरमा-गरम बडे चटनी और साॅस के साथ परोसें ।

Comments
Post a Comment