मेथी मटर मलाई
मेथी मटर मलाई
बाजार में मेथी की नरम मुलायम पत्तियों ने दस्तक दे दी है तो क्यूं ना आज मेथी मटर मलाई बनाई जाए।
सामग्री,
मेथी पत्ती बारीक कटी हुई २ कप(धुली हुई)
हरी मटर के दाने सवा कप
प्याज १ बारीक कटा
हरी इलायची २
दाल चीनी का टुकड़ा १ इंच
लहसुन की कलियां २,३ बारीक कटी हुई
अदरक कुचला हुआ १ छोटा चम्मच
हरी मिर्च कटी हुई १ या स्वादानुसार
काजू १ बड़ा चम्मच
ताजा क्रीम २ बड़ा चम्मच
दूध १/२ कप
पानी १/२ कप
नमक स्वादानुसार
चीनी १ छोटा चम्मच
ऑयल २ बड़े चम्मच +१ चम्मच
काली मिर्च पाउडर १/४ चम्मच
विधि,
सबसे पहले मटर को नमकीन पानी में उबालें नरम होने तक पानी से निकाल कर एक तरफ रख ले।
अब एक कड़ाही में तेल गरम करें उसमे इलायची दालचीनी का टुकड़ा और कटा हुआ प्याज डालें,प्याज को गुलाबी करें अब लहसुन अदरक काजू और हरी मिर्च डाले,२ मिनट भुने।
गैस बन्द करें,मिश्रण को ठंडा करें,और मिक्सर ग्राइंडर के छोटे जार में बारीक पीस ले अगर जरूरत लगे तो थोड़ा पानी मिलाकर पीसे।
अब उसी कड़ाही में तेल गरम कर तैयार पेस्ट डाले,भुने तेल अलग होने तक,कटी हुई मेथी पत्तियां डालें।
थोड़ा भूनें नरम होने तक,अब मटर के दाने और नमक डालें फिर से भूनें।
दूध और पानी साथ में चीनी और काली मिर्च पाउडर डाले, अच्छे से मिलाएं और मिश्रण को थिक होने तक पकाएं।
ताजा क्रीम डालें और अच्छे से मिक्स कर लें और १ मिनट तक पकाएं।
तैयार है मेथी मटर मलाई

Comments
Post a Comment