मसालेदार चटपटा लच्छा प्याज

 मसालेदार चटपटा लच्छा प्याज :

सामग्री:

प्याज -2मीडियम

लाल मिर्च पाउडर -1/2चम्मच  

हरी धनिया बारीक कटी हुई 1 बड़ा चम्मच 

सरसों का तेल 1छोटा चम्मच 

नींबू का रस 1 बड़ा चम्मच 

नमक स्वादानुसार 

काला नमक थोड़ा सा

विधि,

प्याज को छीलकर गोल टुकड़ों में काट लें और इसके लच्छे निकाल लें।

किसी बड़े बाउल में ठंडे पानी में (बर्फ के पानी में )प्याज के लच्छों को 10 मिनट के लिए भिगोए।

लच्छों को पानी से निकालें इसमें नमक काला नमक लाल मिर्च पाउडर नींबू का रस बारीक कटी हरी धनिया पत्ती और तेल अच्छे से मिलाएं।

लिजिए तैयार है  चटपटा मसालेदार लच्छा प्याज,लंच में सर्व करें।




Comments

Popular posts from this blog

मसाला पनीर रेसिपी

तंदूरी राेटी

बोम्बे - कराची हलवा