भुना चना और काजू की कतली
भुना चना और काजू की कतली
सामग्री:
- 1/2 कप भुना हुआ चना (छिलका हटाकर)
- 1/2 कप काजू
- 1 कप चीनी
- 1/4 कप पानी
- 1/4 छोटा चम्मच इलायची पाउडर
- 1 चम्मच घी (ग्रीसिंग के लिए)
- चांदी का वर्क (वैकल्पिक)
विधि:
- सबसे पहले भुने हुए चने और काजू को अलग-अलग मिक्सर में डालकर बारीक पाउडर बना लें। इसे छान लें ताकि कोई मोटा टुकड़ा न रहे।
- एक पैन में चीनी और पानी डालकर चाशनी तैयार करें। इसे मध्यम आँच पर तब तक पकाएं जब तक एक तार की चाशनी बन जाए।
- चाशनी बनने के बाद उसमें भुने चने और काजू का पाउडर डालें और अच्छी तरह मिलाएं। इसे लगातार चलाते रहें ताकि मिश्रण एकसार हो जाए।
जब मिश्रण हल्का गाढ़ा हो जाए, तब उसमें इलायची पाउडर डालें और फिर से मिलाएं।
- अब एक प्लेट या ट्रे में हल्का सा घी लगाकर ग्रीस कर लें। इस पर तैयार मिश्रण को डालें और समान रूप से फैला दें।
- मिश्रण के ठंडा होने पर उसे मनचाही आकार की कतलियों में काट लें। अगर आप चाहें तो इसे चांदी के वर्क से सजा सकते हैं
- आपकी भुना चना और काजू की कतली तैयार है।

Comments
Post a Comment