करेले & भिंडी की भरवा सब्जी

 भरवा (stuffed) सब्जी में कौन से मसाले भरे जाते हैं?

अलग अलग सब्जी में मसाले भी अलग अलग भरे जाते हैं।


करेले की भरवा सब्जी -


करेले को उबाल कर उसे बीच में चीरा लगा देते हैं।

फिर उसमें कटे हुए बारीक प्याज, मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, नमक ,धनिया पाउडर और‌ आमचूर मिलाकर सभी को भूनकर मसाला तैयार कर लिया जाता है।

तैयार मसाले को करेले में भरकर उसे तेल में डालकर पका लिया जाता है और करेले की भरवा सब्जी तैयार हो जाती है।


इसी विधि से परवल की सब्जी भी भरकर बनायी जाती है। इसे भी चावल, रोटी किसी के साथ भी खाया जा सकता है।


भिंडी की भरवा सब्जी


भिंडी को धोकर अच्छे से साफ करने के बाद उसे भी बीच से चीर‌ लेना है।

अब लाल मिर्च, हल्दी, धनिया पाउडर, नमक, नींबू का रस, डालकर मसाला तैयार कर लेना है।

उसे भिंडी के अंदर भरकर पैन में तेल डालकर भूनते हुए पकाते हैं।

भिंडी पक जाने के बाद रोटी या पराठे के साथ खाने के लिए तैयार है।


हमारे घरों में ज्यादातर भरवा सब्जी ऐसे ही बनाए जाते हैं।






जलेबी

https://khadya-peya.blogspot.com/2024/10/KP0024.html

Comments

Popular posts from this blog

तंदूरी राेटी

मसाला पनीर रेसिपी

साबूदाना की रसीली खिचड़ी व क्रिस्पी परांठा