लाल मिर्ची का भरवां आचार
लाल मिर्ची का भरवां आचार :
सामग्री:
500 ग्राम लाल मिर्च ।
1छोटी कटोरी पीला सरसों पाउडर ।
1 कटोरी दरदरा पीसा धनिया पाउडर ।
1/2 कटोरी हल्दी पाउडर ।
1/2 कटोरी भूना जीरा पाउडर ।
1/2 कटोरी लाल मिर्च पाउडर ।
1 चम्मच हींग ।
100 ग्राम अमचूर पाउडर ।
1 कटोरी सरसों तेल ।
स्वाद अनुसार नमक
1 चम्मच अजवाइन
1 चम्मच सौंफ
विधि
सबसे पहले लाल मिर्च को पानी से धोकर साफ सूखा कपडे से पोंछ लें और1/2 घंटे के लिए हवा में फैलाकर नमी सुखने दें ।फिर मिर्च मे कट लगा कर बीज़ निकाल लें।
फिर सभी मसालों और अमचूर पाउडर को बडे बर्तन मे डाल कर मिला लें ।
फिर सरसों के तेल को अच्छे से गरम कर के ठंडा कर ले |अब थोड़ा सा तेल और नमक डालकर मसालों को मिला ले | फिर सभी मिर्च मे मसाले भर लें ।
फिर तेल में डूबा कर साफ मर्तबान मे रखें और सभी मिर्च पर बचा हुआ तेल डालकर अच्छी तरह से ढक्कन बंद कर 1 सप्ताह के लिए धूप में रखें ।
और आपका लाल मिर्ची का भरवा आचार तैयार है |

Comments
Post a Comment