कुरकुरी स्वादिष्ट मसाला चना दाल नमकीन
कुरकुरी स्वादिष्ट मसाला चना दाल नमकीन सामग्री-
दाल को भिगोकर, तलकर तैयार होने वाली बहुत ही क्रिस्पी चना दाल नमकीन और दालमोठ. एक बार बनाकर किसी भी डिब्बे में भरकर रखिए और पूरे 2 माह तक चाय, काफी के साथ लीजिए या यूंही मज़े से खाइए.
2 कप चना दाल
खाना खजाना
1 चुटकी बेकिंग सोडा नमक स्वाद के अनुसार तलने के लिए तेल विधि - चना दाल में बेकिंग सोडा डालें और पानी में 1 घंटे के लिए भिगो दें। दाल में से पानी निकाल दें और अच्छे से धोकर 1/2 घंटे के लिए साफ कपड़े पर फैला दें ताकि हल्की सूख जाए।
हल्की सुखने के बाद दाल को साफ कपड़े से पोंछ ले। कड़ाही में तेल गर्म करें। गरम तेल में बड़ी छलनी में दाल डालकर तलें और बीच बीच में चलाते रहे। जब दाल अच्छे से तल जाए, तो इसे दबा के देखें कि क्रिस्पी हुई है या नहीं। प्लेट मे पेपर पर दाल निकाल लें। दाल पर थोड़ा नमक डालकर मिलाये। थोड़ी देर बाद डिब्बे में भर कर स्टोर कर ले। चना दाल नमकीन तैयार।

Comments
Post a Comment