मसाला लच्छा परांठा
आज का नाश्ता:
मसाला लच्छा परांठा :
सामग्री :
1 कप गेहूं का आटा
नमक स्वादानुसार
1/4 चम्मच अजवाइन
1 चम्मच कसूरी मेथी
1/2 चम्मच मिर्च के टुकड़े
1/3 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1/4 चम्मच चाट मसाला
देसी घी
विधि - आटे में नमक डालकर पानी से आटा गूंथ लें।
इसे 15 मिनट के लिए ढककर रख दें। 15 मिनट बाद आटे की लोई बनाकर रोटी बना लें। रोटी पर घी लगाकर अजवाइन, मिर्च के टुकड़े, चाट मसाला, लाल मिर्च पाउडर, कसूरी मेथी, थोड़ा नमक फैला दें। रोटी को हाथ से लपेटकर मोड़ लें। गोल बेल लें और हाथ से दबाते हुए फिर से बेलन की तरह बेल लें। गरम तवे पर दोनों तरफ से घी लगाकर सेंक लें। कुरकुरा होने तक सेक लें। खुली प्लेट में हाथ से दबाते हुए सर्व करें।
इसी तरह पनीर, हरी मिर्च और हरे धनिये से लच्छा परांठा बनाया जा सकता है।

Comments
Post a Comment