दाल के छोटे छोटे समोसे

 🪔 दिवाली स्पेशल स्नैक्स 

दाल के छोटे छोटे समोसे 

इनको बना कर स्टोर कर सकते हैं और सफर में भी साथ ले जा सकते हैं ..बच्चो को बहुत पसंद आता है .चटपटा समोसा और किटी पार्टी के स्नैक्स मे भी सुपरहिट हैं ये।

मिनी दाल समोसा

सामग्री -

कवर - 2 कटोरी मैदा

2 टेबल तेल

नमक स्वादानुसार 

विधि - मैदा में नमक और तेल मिलाये और गुनगुने पानी से टाइट आटा लगा के कवर कर के 1/2 घंटा रख दे

स्टफिंग -

2 कटोरी भीगी हुई मूंग मोगर दाल

नमक

2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर

1 चम्मच गरम मसाला पाउडर

1 चम्मच चाट मसाला

1 चम्मच सौंफ पाउडर

1 चम्मच धनिया पाउडर

1 चम्मच साबुत सौंफ

1 चम्मच साबुत धनिया

2 चम्मच चीनी

हींग

1 टेबल स्पून बेसन

2 टेबल स्पून तेल

फ्राई के लिए तेल

रेसिपी -कड़ाई में तेल गरम करें करे और हिंग ,सौंफ और धनिया डाले और सभी मसाले , मूंग की दाल मिला के कुछ देर पकाए। बेसन मिलाए और 5 मिनट और भुने। 

स्टफिंग तैयार है आटे के छोटे - छोटे बॉल बनाए और पूरी बेले। 


2 भाग में कट करे और कोन बनाए और स्टफिंग भरे। समोसे का आकार दे .सभी समोसे ऐसे ही बना ले.तेल गरम करे और कम आंच पर समोसे फ्राई कर ले. समोसे का आकार छोटा रखना है...10 -12 दिन तक स्टोर कर सकते हैं।





Comments

Popular posts from this blog

बोम्बे - कराची हलवा

मसाला पनीर रेसिपी

मिश्रित फल जाम