केसर उगाने की विधि=💯

 केसर उगाने की विधि=💯


केसर को अब कश्मीर के अलावा अन्य राज्यों में भी उगा सकते हैं। इसे उगाने के लिए 10°c से 25°c तापमान होना चाहिए।


इसके बल्ब अक्टूबर में लगा लेंगे तो दिसंबर-जनवरी तक इसमें फ्लावरिंग स्टार्ट हो जाएगी। केसर को उगाने के लिए सबसे पहले इसके बल्ब लेंगे। इसके बल्ब देखने में लहसुन की तरह दिखाई देते हैं। केसर को अच्छी जल निकासी वाली मिट्टी में लगाए।


इसके लिए 40% मिट्टी, 30% वर्मीकम्पोस्ट और 30% रेत को अच्छे से मिक्स करके गमले या कंटेनर में भर लीजिए। फिर इस मिट्टी में केसर के बल्ब को दबा दीजिए।


ध्यान दें कि केसर का चोटी वाला हिस्सा ऊपर की तरफ रखना हैं। इसके बाद पानी डालकर पौधे को सेमी-शेड वाली जगह पर रखें, जहां सुबह की 4-5 घंटे की हल्की धूप आती हो।


केसर के पौधे को तेज धूप से बचाकर रखें, इसमें पानी तभी डाले जब इसकी मिट्टी सूखी दिखाई दें। ज्यादा पानी डालने से इसके बल्ब गल भी सकते हैं।


लगभग 15 से 20 दिन में इसके बल्ब अंकुरित होने लगेंगे और 50 से 55 दिन पर इनमें फूल आना शुरू हो जाएंगे। केसर के फूल हल्के बैंगनी रंग के होते हैं और इसके फूलों के अंदर तीन स्टिग्मा होते हैं, इन्हे ही केसर बोला जाता हैं।


इन्हे सावधानी से तोड़कर निकाल लीजिए और छांव में सुखा लीजिए। सूख जाने के बाद आप इनका इस्तेमाल कर सकते हैं।

🙏🙏💐💐




Comments

Popular posts from this blog

तंदूरी राेटी

मसाला पनीर रेसिपी

साबूदाना की रसीली खिचड़ी व क्रिस्पी परांठा