मैगी मसाला
मैगी मसाला घर पर बनाने के आसान रेसिपी😋
सामग्री:
3 बड़ा चम्मच प्याज का पाउडर
3 बड़ा चम्मच लहसुन का पाउडर
ढाई बड़ा चम्मच कॉर्न फ्लोर
1 बड़ा चम्मच चीनी पाउडर
2 बड़ा चम्मच अमचूर पाउडर
डेढ़ चम्मच सोंठ पाउडर
3 बड़ा चम्मच चिली फ्लैक्स
1 बड़ा चम्मच हल्दी
2 बड़ा चम्मच जीरा
3 बड़ा चम्मच काली मिर्च
1 बड़ा चम्मच मेथी दाना
3-4 साबुत लाल मिर्च
2 बड़ा चम्मच साबुत धनिया
2 तेजपत्ता
स्वादानुसार नमक
विधि:
- सबसे पहले जीरा, मेथी दाना, तेजपत्ता, धनिया, साबुत मिर्च, काली मिर्च, 2 घंटे तक धूप में रख दें. ऐसा करने से इनकी नमी खत्म हो जाएगी.
- तय समय बाद मीडियम आंच में एक पैन गरम होने के लिए रखें.
- जब पैन गरम हो जाए तो इसमें सभी साबुत मसाले डालकर 4-5 मिनट तक आंच धीमी करके भून लें.
- फिर इन मसालों को एक प्लेट में निकाल कर ठंडा कर लें.
- जब साबुत मसाले ठंडे हो जाएं तो इन्हें बारीक पीस लें.
- इस मसाले में प्याज का पाउडर, लहसुन का पाउडर, कॉर्न फ्लोर, अमचूर, चीनी, सोंठ, हल्दी, चिली फ्लैक्स और नमक डालकर फिर से बारीक पीस लें.
- इस मसाले को छलनी से छान लें.
- तैयार है मैगी मसाला. अब जब भी घर में जवे या मैगी बनाएं इस होममेड मैगी मसाले का इस्तेमाल करें

Comments
Post a Comment