नारियल की बर्फी
🪔 दिवाली स्पेशल
नारियल की बर्फी रेसिपी
सामग्रीः
ताजा नारियल का बुरादा - 4 कप
मलाई या दूध - ½ कप
चीनी - 2 कप
विधिः
ताजे नारियल का बुरादा बनाकर माप लें। मोटे तले के पैन में नारियल डालकर लो फ्लेम पर पानी सूखने तक भूनें।
इसमें मलाई या दूध डालें और लगातार चलाते हुए पकाएं। चीनी मिलाकर गाढ़ा होने तक पकाएं।
बटर पेपर पर मिश्रण फैलाएं, सेट होने दें और फिर मनचाहे आकार में काट लें।
ऊपर से पिस्ता या चांदी का वर्क लगाएं।

Comments
Post a Comment