गुलाब जामुन
दिवाली स्पेशल मावा गुलाब जामुन बनाने की विधि ( mawa gulabjamun recipe )
सामग्री =
* 300 ग्राम मावा ( खोया )
* 100 ग्राम पनीर
* 50 ग्राम मैदा
* 2 कप चीनी
* आधा चम्मच इलायची पाउडर
* थोड़े से कटे हुए मेवे
* तलने के लिये तेल या घी
बनाने की विधि देखें =
● किसी बर्तन में 2 कप पानी और चीनी डाल कर आंच पर चढ़ाए ,मिडियम आंच पर 4 से 5 मिनट पकाए और चाशनी तैयार करें ।
● चाशनी एकदम हल्की चिपचिपी होनी चाहिए ।
● किसी थाली में मावा और पनीर डालिये, हथेली से मसलते हुए नर्म करें, फिर उसमे मैदा डाल कर 2 से 3 मिनट मिलाए और चिकना डो तैयार करें ।
● गुलाब जामुन तलने के लिये तेल या घी कढाई में डालकर धीमी आंच पर गर्म होने दे ।
● हाथ में थोड़ा सा घी लगा ले ,अब थोड़ा सा मिश्रण लें
और हथेलियों पर रखे गोल गोल घुमाते हुए छोटे छोटे गुलाब जामुन बनाये ।
● आंच को एकदम धीमा करे और एक एक करके गर्म तेल में गुलाब जामुन डाले ।
● गुलाब जामुन तलने समय छोटे चम्मच से हिलाते हुए पकाये, सुनहरा रंग आने पर निकाल कर चाशनी में डालें
● ढककर एक घंटेके लिये रखे , फिर उपर से कटे हुए मेवे डाल कर सर्व करें ।
सुझाव =
* मावा और पनीर को तब तक मले जब तक एकदम नर्म ना हो जाए ।
* चाशनी ज्यादा गाढ़ी या ज्यादा पतली ना हो ।
* गुलाब जामुन चाशनी में डालते समय चाशनी हल्का गर्म हो ।
* गुलाब जामुन एकदम धीमी आंच पर तले ।

Comments
Post a Comment