हल्दी की सब्जी

 सर्दियों में हमारे राजस्थान में महीने 5-6 बार हल्दी की सब्जी बनती हैं मित्र मंडलीयो की गोठ चलती है 😋😍


कच्ची हल्दी की सब्जी राजस्थान की परम्परागत सब्जी है जो शादी या अन्य मांगलिक अवसरों पर बनाई जाती है। कच्ची हल्दी की सब्जी सर्दियों के मौसम में बनाई जाती है (कच्ची हल्दी आती ही सर्दियों के मौसम में है)। कच्ची हल्दी पीले रंग की अदरक की तरह गांठे होती हैं।


कच्ची हल्दी को देशी घी में तलकर सब्जी बनाते हैं ताकि उसका कड़वा स्वाद खाने में न आये। हल्दी की सब्जी बनाने में घी भी बहुत लगता है। हल्दी की सब्जी सिर्फ कच्ची हल्दी से बनाई जाती है। दूसरे तरीका में हल्दी के साथ सब्जी में मटर, गोभी दोनों, या केवल मटर भी तल कर डाले जा सकते हैं।


कच्ची हल्दी के बहुत ही फायदे हैं l हल्दी की तासीर गर्म होती हैl इसमें एंटी आक्सीडेंट प्रचुर मात्रा में पाया जाता हैl


हल्दी की सब्जी बनाने के लिए सामग्री


कच्ची हल्दी की गांठें – 1 कटोरी


प्याज - 1


मटर - 1 कप


दही – 1/2 किलो


लहसुन – 5-6 कली


जीरा – 1 टी स्पून


लाल मिर्च पाउडर – 1 टी स्पून


धनिया पाउडर – 2 टी स्पून


काली मिर्च - 1 टी स्पून


सौंफ पाउडर - 2 टी स्पून


हरी इलायची – 2-3


हरी मिर्च – 2-3


हरी धनिया पत्ती – 2 टेबलस्पून -


हींग – 1 चुटकी


दालचीनी – 2 टुकड़े


देसी घी - 250 ग्राम


नमक – स्वादानुसार


हल्दी की सब्जी बनाने की विधि


हल्दी की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले हल्दी की गांठे कद्दूकस कर लें. इसके बाद प्याज के बारीक टुकड़े काट लें. अब एक कड़ाही में देसी घी डालकर उसे मीडियम आंच पर गर्म करें. जब घी पिघल जाए तो उसमें कद्दूकस कच्ची हल्दी डालकर सुनहरा होने तक फ्राई कर लें. इसके बाद हल्दी को एक प्लेट में निकाल लें. अब इसी घी में मटर के दाने डालकर फ्राई करें और निकाल लें.


अब मिक्सिंग बाउल में दही डालकर उसमें लाल मिर्च पाउडर और धनिया पाउडर मिक्स कर अलग रख दें. अब बचे हुए घी को दोबारा गर्म करते हुए उसमें जीरा, सौंफ और अन्य मसाले डाल दें. कुछ देर तक मसाले भूनने के बाद इसमें बारीक कटा प्याज डालकर फ्राई करें. जब प्याज नरम होकर लाइट ब्राउन हो जाए तो इसमें अदरक, लहसुन, हरी मिर्च डालकर पकाएं. कुछ देर बार दही का मिश्रण डालकर चलाते हुए फ्राई करें.


दही के मिश्रण और मसालों को चलाते हुए 3-4 मिनट तक पकने दें. इसके बाद इसमें फ्राइड हल्दी और मटर दाने डाल दें. कुछ देर पकाने के बाद इसमें स्वादानुसार नमक डालकर करछी से मिक्स कर दें. अब कड़ाही को ढककर सब्जी को 10 मिनट तक और पकने दें. फिर गैस बंद कर हरी धनिया पत्ती से सब्जी को गार्निश करें.

सब्जी को रोटी, पराठा या नान के साथ सर्व करें।




Comments

Popular posts from this blog

तंदूरी राेटी

मसाला पनीर रेसिपी

साबूदाना की रसीली खिचड़ी व क्रिस्पी परांठा