सफेद स्पंजी रसगुल्ले
घर में सफेद स्पंजी रसगुल्ले बनाने की विधि 😊
आवश्यक सामग्री👇
👉2 लीटर दूध फुल क्रीम
👉2 नींबू का रस
👉डेढ़ चम्मच अरारोट
👉आधा चम्मच इलायची पाउडर
👉4 कप चीनी
👉2 से 3 कप पानी
Srishti ki Recipe
विधि
1- दूध को एक भारी तले वाले बर्तन में गर्म करें.
2- दूध में उबाल आने के बाद, गैस बंद कर दें. जब दूध थोड़ा ठंडा हो जाए तो इसमें नींबू का रस थोड़ा-थोड़ा डालते हुए एक बड़े चम्मच से चलाएं.
3- जब दूध पूरा फट जाए. तो उसे एक साफ कपड़े में छानकर, ऊपर से ठंडा पानी डाल दें. इससे रसगुल्लों में नींबू का स्वाद नहीं आएगा.
4- अब कपड़े को बांधकर उसे अच्छी तरह दबाएं, ताकि फटे हुए दूध का सारा पानी निकल जाए. रसगुल्लों के लिए पनीर तैयार है.
5- इसके बाद पनीर को किसी थाली में निकाल लें और इसे कद्दूकस या हाथों से अच्छी तरह मैश करके आटे की तरह गूंद कर चिकना करें.
6- फिर पनीर में अरारोट मिक्स करके उसे 4 से 5 मिनट और मैश करें और गूंदकर चिकने आटे की तरह तैयार कर लें. इस तरह रसगुल्ला बनाने के लिए मिश्रण तैयार करें.
7- अब मिश्रण में से थोड़ा-थोड़ा भाग हाथों में लेकर, उसे गोल शेप देकर छोटे-छोटे बॉल तैयार करके एक प्लेट में रखते जाएं.
8- जब सारी सामग्री से बॉल तैयार हो जाएं, तो इनको एक गीले कपड़े से ढक कर रख दें.
9- रसगुल्लों की चाशनी बनाने के लिए एक भगोने में चीनी और 2 कप पानी डाल कर गैस पर गर्म करने रख दें.
10- चाशनी में उबाल आने के बाद, प्लेट में रखे तैयार रसगुल्ले इसमें डाल दें. भगोने को एक प्लेट से ढक दें.
11- रसगुल्ला और चाशनी तेज आंच पर 15 से 20 मिनिट तक पकाएं. कुछ देर में चाशनी गाढ़ी होने लगेगी, तो उसमें एक बड़े चम्मच से थोड़ा-थोड़ा करके पानी डालते रहें. ध्यान रखें कि चाशनी में हमेशा उबाल आता रहे.
12- इस तरह चाशनी में सिर्फ 1 से 2 कप तक पानी डालें, और खुशबू के लिए उसमें इलायची पाउडर मिक्स कर दें. रसगुल्ले पकने के बाद फूल कर दुगने हो जाएंगे, तब गैस बंद कर दें.
13- तैयार है स्वादिष्ट रसगुल्ले. फ्रिज में ठंडे होने के बाद सर्व करें.
हम राही

Comments
Post a Comment